एक्सप्लोरर

20 साल की युवती ने पंखे से लटककर दे दी जान, मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

Noida News: नोएडा में बिसरख थाना क्षेत्र में एक 20 साल की युवती ने पंखे लटककर से आत्महत्या कर ली है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बिसरख ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऑक्सफोर्ड स्क्वेयर सोसाइटी में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक फ्लैट में काम करने वाली 20 वर्षीय नौकरानी ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. युवती की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

सूचना मिलने के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.मृतका की पहचान शिवानी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बुलंदशहर के खुर्जा तहसील स्थित गोठनी गांव की निवासी थी. वह सोसाइटी के एफ-203 फ्लैट में दीपक पांडे के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी.

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवानी ने पंखे से लटककर खुदकुशी की है, लेकिन आत्महत्या के कारणों को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. जिसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. फिलहाल परिजनों को युवती की मौत की सूचना दे दी गई. जिसके बाद परिजनों मे कोहराम मच गया है

पुलिस मोबाइल फोन रिकॉर्ड, फ्लैट में मौजूद वस्तुएं, और सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना के हर पहलू की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए दोनों एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस ने अपने स्तर से वजह खंगालने के लिए जांच शुरू कर दी है. हर पहलू पर पुलिस की पूरी टीम गहनता से इस मामले को देख रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल, पुलिस मृतका के परिजनों और फ्लैट मालिक से पूछताछ कर रही है और किसी भी तरह की अनहोनी को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में काटे जा रहे सपा समर्थकों के वोट! अखिलेश के चाचा का बड़ा आरोप
यूपी में काटे जा रहे सपा समर्थकों के वोट! अखिलेश के चाचा का बड़ा आरोप
UP BJP Meeting Live Updates: BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget