एक्सप्लोरर

क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम

समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खान की मुश्किलें कम होने की बजाए और बढ़ती जा रही हैं. आजम खान और उनके करीबियों के खिलाफ दर्ज करीब 40 और मुकदमों की जांच ED करेगी.

समाजवादी पार्टी के महासचिव और वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने की बजाए और बढ़ती जा रही हैं. हाईकोर्ट से रिहाई का रास्ता साफ होते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और पेच फंसा दिया है. ED की ओर से अजीमनगर थाने में दर्ज कराई गई भ्रष्टाचार की एफआईआर में पुलिस आजम खान को रिमांड पर लेना चाहती है.

कोर्ट में इसके लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी. कोर्ट ने आजम खान को सोमवार को तलब किया है. हाईकोर्ट से जमानत मिलते ही आजम खां की तरफ से जेल से निकलने के लिए दस्तावेजी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. अगर रिमांड मिली तो जेल से निकलना मुश्किल हो जाएगा.

40 मुकदमों की जांच करेगी ED
इस बीच आजम खान और उनके करीबियों के खिलाफ दर्ज करीब 40 और मुकदमों की जांच ED करेगी. इनके अलावा शत्रु संपत्तियों पर कथित अवैध कब्जे और पीड़ित परिवारों के उत्पीड़न से जुड़े मामलों की भी जांच होगी. केंद्रीय जांच एजेंसी आजम खान और उनके करीबियों की निजी संपत्तियों की भी पड़ताल करेगी. 

जौहर ट्रस्ट को लेकर क्या है मामला
ईडी को आजम खान के जौहर ट्रस्ट के चंदे की करोड़ों रुपये की रकम रियल एस्टेट में निवेश किए जाने की आशंका है. जौहर यूनिवर्सिटी की 1170 करोड़ रुपये की संपत्ति पहले ही अस्थायी रूप से ईडी द्वारा जब्त की जा चुकी है. इनके अलावा मेरठ के 2 शैक्षणिक संस्थानों से मिले 6.24 करोड़ रुपये के चंदे को लेकर भी जांच जारी है. ईडी जल्द ही कुछ और संपत्तियां जब्त करने की तैयारी में है.

बता दें कि ईडी ने 13 अक्तूबर को अजीमनगर थाने में आजम खान और उनके जौहर ट्रस्ट समेत 5 लोगों के खिलाफ विश्वविद्यालय निर्माण में सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सीओ टांडा पंकज पंत ने गुरुवार को कोर्ट में इस प्रकरण का हवाला देते हुए आजम खान के खिलाफ रिमांड वारंट जारी करने की अपील की. 

ये भी पढ़ें

'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM

About the author रवि यादव

रवि यादव एबीपी न्यूज़ में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट (वरिष्ठ संवाददाता) हैं. CBI, NIA, ED, इनकम टैक्स, कस्टम्स और नारकोटिक्स को कवर करते हैं. इसके साथ ही हरियाणा, हिमाचल और पंजाब की राजनीति पर नजर रखते हैं. NEET-UG 2026 परीक्षा घोटाला, अनिल अंबानी से जुड़े ED और CBI मामले, ACP राजबीर सिंह हत्याकांड, हरियाणा में बाबा रामपाल से जुड़ा मामला, हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन, बाबा राम रहीम से जुड़ा मामला, रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ा जमीन घोटाला, ऐश्वर्या राय - सुकेश/जैकलीन ED मामले का खुलासा, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जुड़े ED मामलों को प्रमुखता से कवर किया है.

रवि यादव के पास पत्रकारिता में करीब 20 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले पंजाब केसरी, आज समाज, लाइव इंडिया, हरियाणा न्यूज़, तहलका, नेटवर्क 18, दैनिक भास्कर और भारत-24 जैसे संस्थानों के साथ काम किया है. देश के जटिल मामलों की जांच रिपोर्ट पढ़ने, जांच एजेंसियों के काम करने के तरीकों को समझने और जांच में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीकों से अपडेट रहने में काफी रुचि है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी, हरियाणा से मास कम्युनिकेशन में एमए की डिग्री हासिल की. MDU रोहतक से राजनीति विज्ञान में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) किया है. संपर्क करें- ravi.y@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget