एक्सप्लोरर

Noida News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नोएडा में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय का किया दौरा

Noida News: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नोएडा में स्थित ए पी जे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय का दौरा किया और छात्रों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानाकरी ली और उनकी सराहना भी की.

Noida News: उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, सेक्टर-62, नोएडा का औपचारिक दौरा किया. विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं विश्वविद्यालय के कुलपति सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया.

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय से संबद्ध यू.पी.आई.डी. संस्थान के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं और नवाचार केन्द्रों का निरीक्षण किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अनुसंधान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने संस्थान में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं, पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही शिक्षा प्रणाली की सराहना की.

राज्यपाल ने बच्चों को किया संबोधित
अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा को गुणवत्ता, नवाचार और अनुसंधान आधारित बनाना समय की आवश्यकता है. विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम बनाना संस्थानों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. इस बात पर संस्थानों को भी ध्यान देना होगा.

राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों से संवाद कर उनके अनुभव, सुझाव और विचारों को गंभीरता से सुना और उनका मनोबल बढ़ाया. उन्होंने कहा, “देश के तकनीकी विकास में युवा विद्यार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्हें केवल ज्ञान ही नहीं, सही मार्गदर्शन और अवसर भी मिलना चाहिए.' इस दौरान महामहिम राज्यपाल ने छात्रों का होंसला भी बढ़ाया और सभी को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामाएं भी दी हैं. 

ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर राजभवन लखनऊ से अपर मुख्य सचिव सुधीर एम. बोबडे, ओएसडी डॉ. पंकज एल. जानी, विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर जे.पी. पांडेय, प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, वित्त अधिकारी केशव सिंह, निदेशक डॉ. कुमार सम्भव, उप कुलसचिव डॉ. डी.पी. सिंह, सहायक कुलसचिव रंजीत सिंह एवं डॉ. आयुष श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के भावी विस्तार और रणनीतियों को लेकर भी अहम सुझाव दिए और संस्थान को राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में सतत प्रयास करने को कहा. इस बीच उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन की भी तारीफ की और छात्रों को दी जा रही सुविधाएं और शिक्षा की भी सराहना की है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget