एक्सप्लोरर

UP: राज्यपाल ने उच्च शिक्षण संस्थानों में 75 फीसदी अटेंडेंस पर दिया जोर, कहा- 'छात्रों की नियमित भागीदारी जरूरी'

UP News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन को बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति पर बल दिया है.

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन को बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति पर बल दिया है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए कक्षाओं में उनकी नियमित भागीदारी होनी चाहिए. इससे शिक्षा की गुणवत्ता भी बढ़ेगी. 

राज्यपाल सोमवार को प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय का आठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई, इस दौरान उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कठिनाइयां जीवन का हिस्सा हैं, उनसे डरने के बजाय समाधान निकालना चाहिए. छात्रों को चुनौतियों का सामना करके समस्या के समाधान की भावना से काम करना चाहिए. 

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को दिए पदक

इस अवसर पर राज्यपाल ने कुल 187 विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया. इनमें परास्नातक एवं स्नातक के 56 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए. उन्होंने कौशांबी के 300 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आंगनबाड़ी किट और हेल्थ किट का भी वितरण किया.

आनंदी बेन पटेल ने पदक लेने वाली महिलाओं की उल्लेखनीय संख्या पर भी खुशी जताई और कहा कि हमारा समाज नारी शक्ति की ओर दृढ़ता से आगे की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी योग्यता और सेवा केवल परिवार तक सीमित न रखें, बल्कि पूरे देश के विकास में उसका उपयोग करें.

'मनुष्य को मनुष्य बनाना ही ध्येय'

राज्यपाल ने पद्मश्री और पद्मविभूषण प्राप्त विभूतियों से सीखने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया और कहा कि “मनुष्य को मनुष्य बनाना ही हमारा ध्येय होना चाहिए, इसी ध्येय वाक्य को आप आगे प्रसारित कीजिए.”

इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (उच्च शिक्षा) योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री (उच्च शिक्षा) रजनी तिवारी भी मौजूद रहीं. उन्होंने भी छात्रों को संबोधित किया और अपनी बात रखी. उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी योग्यता का प्रयोग देश, समाज और राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया. 

UP: सिद्धार्थनगर नगर में बीजेपी नेता गौरीशंकर अग्रहरि का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पार्टी ने किया बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर AIMIM का बड़ा दावा, कहा- 'ये मोदी का आखिरी कार्यकाल'
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर AIMIM का बड़ा दावा, कहा- 'ये मोदी का आखिरी कार्यकाल'
'पीएम मोदी ने विकसित भारत बनाया', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में बोले CM योगी आदित्यनाथ
'पीएम मोदी ने विकसित भारत बनाया', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में बोले CM योगी आदित्यनाथ
नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह, जनता बोली- ऐसा सोचा भी नहीं था..
नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह, जनता बोली- ऐसा सोचा भी नहीं था..

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
Entertainment News Live: 'धुरंधर 2' ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, सनी देओल के 'रामायण' की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, थलापति विजय की 'जन नायगन' की रिलीज पर बड़ा अपडेट
IPL 2026 Schedule: कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल
कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
Nutrient Deficiency Causes: हेल्दी डाइट लेते हैं, फिर भी क्यों रहती है डेफिशिएंसी? डॉक्टर ने बता दी हकीकत
हेल्दी डाइट लेते हैं, फिर भी क्यों रहती है डेफिशिएंसी? डॉक्टर ने बता दी हकीकत
Embed widget