एक्सप्लोरर

UP: सिद्धार्थनगर नगर में बीजेपी नेता गौरीशंकर अग्रहरि का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पार्टी ने किया बाहर

Siddharthnagar News: वीडियो जो लगभग एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है, बंसी क्षेत्र के एक कमरे में अग्रहरी और लड़की को संवेदनशील अवस्था में दिखाता है. घटना के बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है.

भारतीय जनता पार्टी ने सिद्धार्थनगर जिले के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रहरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित आपत्तिजनक वीडियो के बाद की गई है, जिसमें वह एक किशोरी लड़की के साथ समझौतापूर्ण स्थिति में दिखाई दे रहे हैं. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

उधर गौरीशंकर अग्रहरी ने वीडियो को फर्जी और राजनीतिक साजिश बताकर खारिज कर दिया. उन्होंने नेतृत्व के समक्ष अपना पक्ष रखने की बात कही है.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल यह वीडियो, जो लगभग एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है, बंसी तहसील क्षेत्र के एक कमरे में अग्रहरी और लड़की को संवेदनशील अवस्था में दिखाता है. घटना के बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है. बंसी के सर्कल अधिकारी मयंक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है.

उन्होंने कहा कि वीडियो हमारे संज्ञान में आ गया है, जांच की जा रही है. यदि लड़की नाबालिग पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पार्टी ने किया निष्कासित

राज्य महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने निष्कासन का आदेश जारी किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई जिला अध्यक्ष की शिकायत और स्थानीय नेताओं के साथ चर्चा के बाद राज्य नेतृत्व के निर्देश पर की गई है. बीजेपी का यह कदम पार्टी की नैतिकता और अनुशासन को बनाए रखने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

गौरीशंकर ने बताई साजिश

गौरीशंकर अग्रहरी ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि यह वीडियो फर्जी है और राजनीतिक रूप से प्रेरित है. मैंने वर्षों से पार्टी की सेवा समर्पण के साथ की है. मेरी छवि खराब करने के लिए यह साजिश रची गई है. मैं नेतृत्व के समक्ष अपना पक्ष रखूंगा. यही नहीं गौरी शंकर के समर्थक भी उनके खिलाफ इसे साजिश बता रहे हैं.

राजनीतिक चर्चाएं तेज

जिले के साथ ही सूबे में इस वीडियो की चर्चाएं तेज हो गयीं हैं. विपक्ष ने इसे हथियार बनाते हुए भाजपा पर और उसके नेताओं पर सवाल उठाया है. उधर कुछ लोग इसे पार्टी के भीतर गुटबाजी को बता रहे हैं. फिलहाल आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा नेताओं के इस तरह के वीडियो सामने आने से पार्टी के सामने चुनौती खड़ी हो गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget