एक्सप्लोरर

महिला सुरक्षा के लिए यूपी में नवरात्र से शुरू होगा 'मिशन शक्ति', सीएम योगी बोले- मिशन को बनाएं सफल

शारदीय नवरात्र से बासंतिक नवरात्र के राम नवमी तक चलने वाले इस विशेष अभियान में ग्राम पंचायत से लेकर औद्योगिक इकाइयों तक, स्कूल कैंपस से लेकर सरकारी विभागों तक, दुर्गा पंडालों से लेकर रामलीला के मंच तक हर जगह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के भाव को बढ़ाने के लिए मिशन के रूप में काम किया जाएगा.

लखनऊ. यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में तेजी से योगी सरकार के महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार खास प्लान पर काम रही है. दरअसल, यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 17 अक्टूबर से 'मिशन शक्ति' का आगाज हो रहा है. शारदीय नवरात्र से बासंतिक नवरात्र के राम नवमी तक चलने वाले इस विशेष अभियान में ग्राम पंचायत से लेकर औद्योगिक इकाइयों तक, स्कूल कैंपस से लेकर सरकारी विभागों तक, दुर्गा पंडालों से लेकर रामलीला के मंच तक हर जगह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के भाव को बढ़ाने के लिए मिशन के रूप में काम किया जाएगा.

पुलिस विभाग के साथ-साथ बेसिक, उच्च, माध्यमिक, प्राविधिक शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, एमएसएमई सहित 23 विभागों के साथ-साथ व्यापारी, चिकित्सक, उद्यमी सहित विभिन्न निजी व गैर सरकारी संस्थाएं इस महत्वपूर्ण अभियान में भागीदार होंगी. यही नहीं परिवहन विभाग के साथ-साथ ओला और उबर जैसी निजी परिवहन तंत्र भी इसमें प्रतिभाग करेंगे.

सीएम ने दिया 'मिशन शक्ति' को सफल बनाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें नवरात्र का वास्तविक संदेश आत्मसात करना होगा. योगी ने कहा कि सशक्त स्त्री, समृद्ध समाज का आधार है. मुख्यमंत्री ने प्रदेश की एक-एक बालिका और महिला की सुरक्षा, गरिमा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने का संकल्प लेते हुए 'मिशन शक्ति' को सफल बनाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, गरिमा और सशक्तीकरण को 'जनांदोलन' बनाने की आवश्यकता है.' मिशन शक्ति' इसका आधार बनेगी. उन्होंने कहा कि अभियान के पहले चरण में जागरूकता पर हमारा सर्वाधिक जोर होगा.

नवरात्र में आयोजित होंगे कार्यक्रम शारदीय नवरात्र के नौ दिन नारी गरिमा और सशक्तीकरण थीम पर अलग-अलग कार्यक्रम अयोजित किये जायेंगे. छोटे फिल्म प्रदर्शन, सुरक्षा शपथ, नुक्कड़ नाटक, महिलाओं से जुड़े कानूनों का प्रचार तथा सफल महिलाओं की प्रेरक कहानियां प्रसारित करने जैसे प्रयास लोगों को जागरूक करने में सहायक होंगे. सीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम को गांव से लेकर वार्ड तक ले जाना होगा. स्कूलों से औद्योगिक इकाइयों तक इस विषय पर जागरूकता बढ़ानी होगी.

उन्होंने कहा कि जागरूकता के साथ-साथ इंफोर्समेंट की प्रभावी कार्यवाही भी चलती रहनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने इसके लिए विभागवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश के हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए. इसके अलावा उन्होंने वीमेन पावर लाइन 1090 को अधिक प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें:

देवरिया में महिला की पिटाई करने वाले दो कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला

प्रधानमंत्री की स्वामित्व योजना: जालौन के 11 गांवों में बांटे गये प्रॉपर्टी कार्ड, लोगों में खुशी की लहर

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget