एक्सप्लोरर

यूपी में दो साल बाद फिर शुरू होगी ये योजना, गरीब परिवारों को मिलेंगे 20,000 रुपये, है ये शर्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना को 2 साल बाद फिर शुरू किया है. इसके लिए गरीब परिवारों को 20 हजार रुपये मिलेंगे.

UP Government Schemes For Poor Families: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीब कन्याओं के विवाह के लिए एक और योजना की फिर से शुरुआत की गई है. यह योजना विवाह अनुदान योजना है इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को कन्या के विवाह के लिए 20,000 रुपये का अनुदान उत्तर प्रदेश सरकार दे रही है. 

उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के निदेशक समाज कल्याण की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक पिछले 2 वर्ष से बंद चल रही व्यक्तिगत वैवाहिक अनुदान योजना को उत्तर प्रदेश शासन ने फिर से शुरू किया है इस योजना के अंतर्गत सामान्य जातियों एवं अनुसूचित जाति एवं जनजा के लाभार्थियों को 20,000 रुपये का अनुदान गरीब परिवार को दिए जाएंगे. 

फिरोजाबाद के समाज कल्याण अधिकारी सूर्यकुमार मिश्रा के मुताबिक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा यह योजना पुनः शुरू की गई है इस योजना में गरीब परिवार में कन्याओं के विवाह हेतु  20,000 रुपये का वैवाहिक अनुदान कन्या के अभिभावक को दिया जाएगा. 

योजना का लाभ उठाने के लिए है ये शर्त
इस योजना का लाभ ग्रामीण स्तर पर प्रतिवर्ष 46,080 की आय वाले परिवारों को सीधे तौर पर मिलेगा जबकि शहरी क्षेत्र में 56,800 प्रतिवर्ष कमाने वाले व्यक्ति इस योजना का लाभ लेसकेंगे. 

सरकार द्वारा पुनर संचालित इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा इसका सत्यापन विकासखंड के स्तर पर किया जाएगा. विकासखंड अधिकारी द्वारा सत्यापित किए जाने के बाद समाज कल्याण विभाग पत्र परिवार को  20,000 रुपये की धनराशि परिवार के मुखिया के खाते में ट्रांसफर करेगा. 

गौरतलब है कि अब तक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जनपद में गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह सरकार की ओर से समाज कल्याण विभाग द्वारा कराए जा रहेथे. अब व्यक्तिगत वैवाहिक अनुदान योजना के फिर से शुरू होने से गरीब परिवारों को व्यक्तिगत तौर पर भी अपनी बेटी का विवाह करने के लिए सरकार ने कदम आगे बढ़ा दिए हैं. 

समाज कल्याण विभाग द्वारा जानकारी के मुताबिक यह योजना जनवरी 2025 से पुनः शुरू कर दी गई है और इसके लिए लगातार प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है. जो परिवार अपनी बेटी का विवाह अपने घर से करना चाहते हैं यह योजना उनके लिए बेहद कारगर साबित होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत, CM योगी ने दिए निर्देश
बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत, CM योगी ने दिए निर्देश
बच्चों की सेहत को लेकर योगी सरकार सख्त, भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच
बच्चों की सेहत को लेकर योगी सरकार सख्त, भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच
यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, जानें क्या है इसमें खास
यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, जानें क्या है इसमें खास
यूपी की पंचायतों में बनेगा विकास का रोडमैप, तकनीक आधारित प्लानिंग पर फोकस
यूपी की पंचायतों में बनेगा विकास का रोडमैप, तकनीक आधारित प्लानिंग पर फोकस

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget