एक्सप्लोरर

Coronavirus: यूपी सरकार ने दिए संकेत, प्रदेश में 14 अप्रैल के बाद Lockdown खुलना जरूरी नहीं;हो सकती है देरी

Coronavirus: यूपी सरकार ने दिए संकेत, प्रदेश में 14 अप्रैल के बाद Lockdown खुलना जरूरी नहीं है। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। खुद प्रदेश सरकार के अडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) अवनीश अवस्थी ने इसके संकेत दिए हैं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस की वजह से लागू देशव्यापी लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है, हालांकि उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन खुलने में देरी हो सकती है। यूपी सरकार की तरफ से ऐसे संकेत दिए गए हैं कि प्रदेश में लॉकडाउन आगे बढ़ाया जा सकता है। खुद प्रदेश सरकार के अडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) अवनीश अवस्थी ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में कोरोना वायरस का एक भी मामला रहता है, तो लॉकडाउन नहीं खोला जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 305 के आसपास हो गया है।

24 घंटे में प्रदेश में कुल 27 कोरोना संक्रमण मामले सामने आए

अडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 27 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 21 लोग तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की संख्या  305 के आसपास हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अबतक सामने आए कोरोना के मामलों में 159 तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। उनका कहना है कि पिछले 3-4 दिनों में जितने भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं, उन सभी का तब्लीगी जमात से ताल्लुक रहा है।

'बढ़ा सकते हैं लॉकडाउन'

जब अवनीश अवस्थी से 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खोले जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि लॉकडाउन खुलने के बारे में अभी कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगा। इसे खोलने में अभी वक्त लगेगा। 14 अप्रैल के बाद भी प्रदेश में लॉकडाउन होने की संभावना है। अगर प्रदेश में एक भी केस कोरोना का सामने आता है, तो लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है। जीवन सबसे पहले और जरूरी है।

धर्मगुरुओं से सीएम योगी ने की बातचीत

बता दें कि कोरोना वायरस की जंग में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। वो हर छोटी-बड़ी चीज पर खुद नजर रखें हुए हैं। रविवार को उन्होंने प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने संबंधी प्रयासों के मद्देनजर प्रदेशभर के धर्मगुरुओं से बात की थी। अवनीश अवस्थी ने बताया कि सीएम के साथ हुई धर्मगुरुओं की बातचीत में उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को अभी खोलना ठीक नहीं है। वहीं, सीएम ने भी सभी को भरोसा दिलाया था कि किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं किया जाएगा।

यूपी में टेस्टिंग लैब के विस्तार की तैयारी

कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में अवनीश अवस्थी ने बताया कि हम यूपी में टेस्टिंग लैब का विस्तार कर रहे हैं। मेडिकल इमरजेंसी की तैयारी में जुटे हैं और इसके लिए 14 नए टेस्टिंग लैब बनाने के लिए कहा गया है। इन लैबों को कोविड फंड से तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही, प्रदेश के सभी 75 जिलों में कलेक्शन टेस्ट सेंटर भी बनाए जा रहे हैं। इन जगहों पर मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहां पर ये कलेक्शन टेस्ट सेंटर खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनसब के अलावा ज्यादा संख्या में PPE, मास्क और सैनिटाइजर का इतंजाम किया जा रहा है। वहीं, पुलिस को भी PPE देने की तैयारी की जा रही है।

कोरोना पर फैलाई जा रहीं फेक न्यूज पर होगी कार्रवाई

कोरोना को लेकर फैलाई जा रहीं अफवाहों पर उन्होंने कहा कि फेक न्यूज फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हरदोई जिले के एक ग्राम पंचायत अधिकारी को सस्पेंड किया गया है। वहीं, प्रदेश सरकार टिकटॉक कंपनी से भी बात की करेगी। सरकार फेक वीडियोज पर भी रोक लगाएगी।

यह भी पढ़ें:

Coronavirus बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को अब कोरोना नहीं, हिदायतों के साथ SGPGI से डिस्चार्ज Coronavirus से हुई मौतों पर बीमा कंपनियों को निपटाना होगा दावा....पढ़ें ये राहत वाली खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget