'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के PDA घोषणा पत्र पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली. केशव प्रसाद ने यह बयान आज फतेहपुर में दिया है.

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के PDA घोषणा पत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, "ये बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के अनुयायी नहीं हो सकते हैं. ये लोग दलितों और पिछड़ों के हितैषी नहीं हो सकते हैं." आगे तंज कसते हुए कहा, "सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली."
डिप्टी सीएम फतेहपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा SIR पर दिए गए बयान पर हमला बोलते हुए कहा, "भाजपा फर्जी वोट जुड़वाने का काम नहीं करती है. देश की जनता ने माफिया और गुंडों को वोट देना बंद कर दिया है इसलिए ये लोग बौखला गए हैं."
यह भी पढ़ें: 'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद
SIR पर विरोध-प्रदर्शन को बताया विदेशी शक्तियां
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा प्रदेशन पर कहा कि विदेशी शक्तियां डेम हावी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि CJP और राहुल गांधी को विदेशी ताकतें समर्थन कर रहीं. बोले- राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का सपना भूल जाएं, देश की जनता ने उन्हें नकार दिया है.
अखिलेश यादव पर हमला
अखिलेश यादव के दलितों के हितैषी पर केशव मौर्य ने तंज कसते हुए कहा, "अखिलेश यादव ने कन्नौज में बाबा साहेब अंबेडकर का बोर्ड हटा दिया हो, वह बात ना करें, सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली." उन्होंने दावा किया कि 300 से ज्यादा सीटों के साथ यूपी में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी. आगे कहा कि राहुल और अखिलेश यादव लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.बीजेपी उन्हें सड़क और संसद में जवाब देगी. केशव प्रसाद मौर्य ने MLC चुनाव पूरी 11 सीटों को भी जीतने का दावा किया.
यहां बता दें कि विधानसभा नजदीक आने के साथ ही बीजेपी और विपक्षी पार्टियों में बयानबाजी तेज हो चुकी है. सपा द्वारा नवम्बर में संविधान दिवस के दिन अपना घोषणा पत्र जारी होने की बता कही जा रही है. जिस पर बीजेपी ने अब सवाल उठाए हैं.
यह भी पढ़ें: लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव






















