एक्सप्लोरर

World Hand Wash Day: यूपी में एक साथ दो घंटे में धुलेंगे हजारों हाथ, सभी विभागों को जारी हुये दिशा-निर्देश

गुरुवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस है. यूपी सरकार ने इस दिन लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के लिये जागरुकता अभियान चलाने का फैसला किया. लोगों को स्वच्छ हाथ की थीम पर हाथ धोने के प्रति जागरुक किया जाएगा.

लखनऊ. विश्‍व हाथ धुलाई दिवस के मौके पर गुरुवार को हजारों हाथ एक साथ धुलेंगे. राज्‍य सरकार ने इसको लेकर सभी विभागों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. सभी के लिए स्‍वच्‍छ हाथ की थीम पर सुबह 10 से 12 बजे तक सभी सरकारी विभागों में सोशल डि‍स्‍टेंसिंग का पालन करते हुए मास्‍क के साथ अफसर और कर्मचारी सामूहिक रूप से हाथ धुल कर स्‍वच्‍छता का संदेश देंगे.

सभी विभाग अनिवार्य रूप से शामिल होंगे

राज्‍य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यालय व अस्पताल, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, पंचायती राज विभाग समेत सभी विभागों को 'हैंड वाशिंग डे' अभियान में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं. योगी सरकार ने अभियान को जनपद, ब्लाक एवं ग्राम पंचायतों पर व्यापक रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को हैंड वाशिंग के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके.

सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुये साबुन से धोएंगे हाथ

तय कार्यक्रम के मुताबिक‍ सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच लोगों के समूह मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए साबुन से हाथ धोएंगे. अभियान में सभी कार्यालय, संस्थान, अस्पताल के अधिकारी व कर्मी और समुदाय के लोग एक ही समय पर सुबह 10 बजे समूह में हाथ धोने की प्रक्रिया का डेमो करेंगे, जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी होगी.

दस्तक कार्यक्रम के अंतर्गत, एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी, स्कूल शिक्षक व एसएचजी के सदस्य समुदायों में 10 घरों का समूह बनाएंगे और डेमो देंगे। साबुन से हाथ धोने के मुख्य 6 चरणों को सिखाने के साथ कोविड-19 महामारी संक्रमण काल में भोजन के पहले, नाक, मुंह व आँखों को छूने के बाद, खांसने एवं छींकने के बाद, शौच के बाद एवं शौचालय के उपयोग के पश्चात् सभी हाथ धोने के महत्‍व को समझायेंगे.

प्रत्येक लेबर रूम स्वास्थ्य केन्द्र के वॉश बेसिन और हैंडवाशिंग स्टेशन को कोहनी से संचालित नल लगाने व साबुन के साथ कार्यात्मक बनाने के निर्देश दिए हैं. प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र में नो टच, फुट ऑपरेटेड हैंड वाशिंग यूनिट स्थापित करने के साथ ही मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से उपयोग के प्रचार के निर्देश दिए गए हैं.

अस्पतालों कैंपस, वेटिंग एरिया, पार्क आदि में टेलीविजन के माध्यम से हैंड वाशिंगव स्वच्छता से सम्बन्धित वीडियो के नियमित संचालन के निर्देश जारी किए गए हैं. हैंड-हाइजीन विषयक प्रशिक्षण, हैंड वाश का प्रदर्शन, स्‍वच्‍छता विषयक पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन कर आम लोगों को जागरूक करने के निर्देश राज्‍य सरकार ने दिए हैं.

ये भी पढ़ें.

मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

दायूं में पकड़ा गया बड़ा फर्जीवाड़ा, 106 सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन, कार्रवाई के आदेश

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
खिलौने वाली बंदूक से हिस्ट्रीशीटर ने की थी लूट, ऐसे हुआ खुलासा
खिलौने वाली बंदूक से हिस्ट्रीशीटर ने की थी लूट, ऐसे हुआ खुलासा
वंदे मातरम् पर BSP चीफ ने कांग्रेस को दिखाया आईना, BJP को भी घेरा
वंदे मातरम् पर BSP चीफ ने कांग्रेस को दिखाया आईना, BJP को भी घेरा
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget