एक्सप्लोरर

बदायूं में पकड़ा गया बड़ा फर्जीवाड़ा, 106 सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन, कार्रवाई के आदेश

यूपी की योगी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर लगातार सख्ती कर रही है. इस बीच बदायूं जिले में बड़ा घोटाला सामने आया है. यहां 100 से ज्यादा महिलाएं फर्जी तरीके से विधवा पेंशन का लाभ ले रही थीं. फिलहाल डीएम ने इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिये हैं.

बदायूं. बदायूं जिले में पति को मृत बताकर सुहागिन महिलाओं द्वारा विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है. प्रशासन को फिलहाल 106 ऐसे मामले मिले हैं. जिलाधिकारी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए पेंशन रोकने की कार्रवाई के साथ अभी तक उन्हें दी गयी राशि वसूलने का भी निर्देश दिया है.

सभी से होगी वसूली

जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार ने बुधवार को बताया कि जिले में कुल 106 महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने पति को मृत दिखा कर पेंशन का लाभ लिया है. उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे भी मामले हैं जिनमें महिला ने पहले पति के मरने के बाद पेंशन लेना शुरू किया था, लेकिन दूसरे विवाह के बाद उसे बंद नहीं कराया. अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में सुहागिन मिली सभी महिलाओं की पेंशन रोकी जा रही है और उन्हें पेंशन के रूप में अब तक दी गई धनराशि की वसूली भी की जाएगी.

मामले की जांच की जा रही है

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 891 ऐसी महिलाएं भी हैं जिनकी मौत हो चुकी है लेकिन अभी तक उनके खाते में पेंशन की रकम जा रही है, उसे बंद किया जाएगा. इस पूरे प्रकरण पर बदायूं के जिलाधिकारी कुमार प्रशांत का कहना है कि कुछ शिकायतें मिली हैं, उनकी जांच कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि यह एक सतत प्रकिया है जिसमें निरंतर जांच चलती रहती है और यथोचित कार्रवाई भी की जाती है.

ये भी पढ़ें.

मेरठ: गंगा सफाई अभियान और कोरोना काल से साफ हुआ पानी, दोगुनी हो गई गंगा में डॉल्फिन, पढ़ें ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget