एक्सप्लोरर

UP Election Result: आगरा में कई मुस्लिम बहुल बूथों पर बीजेपी को मिले पिछली बार से चार गुना ज्यादा वोट, जानें आंकड़े

UP Elections: यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को आगरा में कई मुस्लिम बहुल बूथों पर पिछली बार से चार गुना अधिक वोट मिले. चुनाव में मुस्लिम महिलाओं ने बढ़ चढ़कर वोट किया है.

UP Election: तीन तलाक कानून और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का असर चुनाव के दौरान आगरा की मुस्लिम बहुल बस्तियों पर भी पड़ा. यहां के बूथों पर इस बार कमल चार गुना ज्यादा खिला. मंटोला, ढोलीखार, सदरभट्टी, कोतवाली, आजमपाड़ा, नाई की मंडी, वजीरपुरा, ताजगंज समेत मतदान केंद्रों पर बीजेपी प्रत्याशियों को मिले वोटों की संख्या बढ़ गई.

बीजेपी प्रत्याशी को मिले अच्छे वोट

मंटोला, ढोलीखार क्षेत्र के सगीर फातिमा इंटर कॉलेज, अनवरी नीलोफर इंटर कॉलेज और अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज के मतदेय स्थलों पर बीते चुनाव में बसपा को एकमुश्त वोट पड़े थे. इस बार बीजेपी प्रत्याशी को अच्छे वोट मिले. यही हाल सगीर फातिमा मतदान केंद्र का रहा. जहां बसपा का दबदबा था वहां इस बार सपा प्रत्याशी को 259, 382, 299, 325 वोट मिले. वर्ष 2017 में इसी पैटर्न पर बसपा को 303, 401, 351, 371 वोट मिले थे.

Sonia Gandhi: जल्द बदले जाएंगे यूपी-उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, सोनिया गांधी ने मांगा इस्तीफा

मुस्लिम महिलाओं ने बढ़ चढ़कर किया वोट

इसको लेकर बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आगरा ग्रामीण से विधायक बेबी रानी मौर्या का कहना है कि मोदी जी का 'सबका साथ, सबका विकास' की जो सोच है उससे मुस्लिम समाज लाभान्वित हो रहा है. खासकर तमाम योजनाओं के लाभ से मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी में परिवर्तन आया है. उससे मुस्लिम महिलाओं ने बढ़ चढ़कर बीजेपी को वोट किया है.

बीजेपी के प्रति मुसलमानों की सोच बदली 

वहीं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सिराज कुरैशी कहते हैं कि बीजेपी के प्रति मुसलमानों की सोच बदली है. ऐसे में 80 और 20 का जो गैप बीजेपी ने चाहा था उसमें 80 के साथ ही मुस्लिम भी साथ चल पड़ा. जिनको आवास मिला या जो भी अन्य योजनाएं मिलीं उसका परिणाम यह रहा कि मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर बीजेपी को पहले की तुलना में वोट ज्यादा मिले.

लाभार्थी ने कही ते बात

एबीपी गंगा की टीम ने मुस्लिम बाहुल्य इलाके मंटोला में लोगों से बात की तो एक व्यक्ति (मो. तारिक) मिले. उनका कहना है कि मेरी हैसियत नहीं थी कि मैं मकान खरीद सकूं लेकिन आवास योजना के तहत ढाई लाख रुपए मिले तो मेरा खुद का भी आशियाना हो गया. इसलिए मैंने बीजेपी को वोट दिया.

सोशल एक्टिविस्ट समी आगई ने कही ये बात

आगरा के मुस्लिम समाज के सोशल एक्टिविस्ट समी आगई कहते हैं कि बीजेपी ने जो लाभार्थियों को टारगेट किया उसने मुस्लिम समाज के लोग भी थे. ऐसे में मुस्लिम पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने कमल के फूल पर बटन दबाया. लेकिन अब बीजेपी मुस्लिम समाज को अपने भरोसे में लेने का भी प्रयास करे तब मुस्लिम दिल से बीजेपी को चाहेंगे.

कुल मिलाकर वोटों का गणित बता रहा है कि जिन मुसलमानों के बारे में कहा जाता है कि वो बीजेपी को हराने के लिए वोट डालता है उन बूथों पर बीजेपी के पक्ष में हुई वोटिंग बता रही है कि मुसलमानों को बीजेपी पर भाने लगी है.

ये भी पढ़ें-

Holi 2022: यूपी में होली पर बुलडोजर पिचकारियों से पटा बाजार, बच्चों में दिख रहा जबरदस्त क्रेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget