एक्सप्लोरर

UP Election 2022: क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में TMC की मदद समाजवादी पार्टी का करेगी बेड़ा पार?

UP Elections: अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में ममता बनर्जी के दौरे की तैयारी में तृणमूल कांग्रेस जुट गई है.

UP Assembly Election 2022: अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में ममता बनर्जी के दौरे की तैयारी में तृणमूल कांग्रेस जुट गई है. गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) के समर्थन का तृणमूल कांग्रेस इरादा जाहिर कर चुकी है. तृणमूल कांग्रेस के नेता ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा, ‘‘हम उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के रास्ते की तलाश में बैठकें कर रहे हैं. जहां तक पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी के वाराणसी दौरे का सवाल है तो हमने दिसंबर में ही इसकी योजना बनाई थी लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से हमें तारीख नहीं मिल पा रहा था. हो सकता है पार्टी सुप्रीमो का दौरा जनवरी के दूसरे हफ्ते में हो.’’

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की भूमिका के सवाल करने उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी पहले ही कह चुकी हैं कि अगर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हमारी मदद की जरूरत होगी तो हम इसके लिए तैयार हैं. इससे पहले सपा नेता जया बच्चन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के लिए वोट मांगे थे. कुछ ऐसा ही हम उत्तर प्रदेश में सपा के लिए करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य समान है. हम भाजपा समेत सभी सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते. हम इस लड़ाई में सपा अध्यक्ष के साथ हैं.’’

कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को ही क्यों चुना गया, इस सवाल पर त्रिपाठी ने बताया, ‘‘पार्टी की पूर्वांचल इकाई का दफ्तर वाराणसी में बनाया जाना है और ममता बनर्जी वहां जाना चाहती हैं. इसके अलावा पार्टी में पहले चरण की जॉइनिंग भी वाराणसी में ही होनी है.’’ इस बीच सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सपा ने ममता बनर्जी की पार्टी का सहयोग किया. मैंने भी चुनाव प्रचार प्रचार में हिस्सा लिया था. हम बनर्जी की तरफ से सहयोग की पेशकश किए जाने का स्वागत करते हैं. हम भाजपा को हराना चाहते हैं और उनका भी यही इरादा है. अगर ममता हमारा सहयोग करती हैं तो हमें खुशी होगी और हम इसका स्वागत करते हैं.’’ तृणमूल नेता त्रिपाठी के मुताबिक बनर्जी ने साबित किया है कि ना सिर्फ मोदी का मुकाबला करने की क्षमता है बल्कि हराने की भी कुव्वत रखती हैं.

ABP C-Voter Survey: राकेश टिकैत आंदोलन खत्म नहीं करना चाहते, इसका बीजेपी को फायदा होगा ? जानिए क्या कहते हैं वोटर

ABP News C-Voter Survey : UP Election में कौन से मुद्दे होंगे प्रभावी? जानें क्या बोली उत्तर प्रदेश की जनता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
UP MLC Results: यूपी एमएलसी चुनाव में लखनऊ से आया पहला रुझान, सपा को लगा झटका!
UP MLC Results: यूपी एमएलसी चुनाव में लखनऊ से आया पहला रुझान, सपा को लगा झटका!
'जितनी ढील देंगे वो उतना ही उड़ेगा', बाबा रामदेव के बयान पर बोले अखिलेश यादव
'जितनी ढील देंगे वो उतना ही उड़ेगा', बाबा रामदेव के बयान पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget