एक्सप्लोरर

ABP C-Voter Survey: राकेश टिकैत आंदोलन खत्म नहीं करना चाहते, इसका बीजेपी को फायदा होगा ? जानिए क्या कहते हैं वोटर

ABP News C-Voter Survey: एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में ये जानने की कोशिश की गई है कि आंदोलन के जारी रहने से बीजेपी को फायदा होगा या नुकसान. क्योंकि राकेश टिकैत आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं हैं.

ABP C-Voter 2022 Election Survey: किसान नेता राकेश टिकैत बार-बार कह चुके हैं कि जब तक MSP पर गारंटी, किसानों पर मुकदमों की वापसी और लखीमपुर मामले पर फैसला नहीं होता आंदोलन वापस नहीं होगा. एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में ये जानने की कोशिश की गई है कि किसान आंदोलन के जारी रहने से बीजेपी को फायदा होगा या नुकसान. कृषि कानूनों की वापसी और सरकार की तरफ से किसानों के मुद्दों पर बनाई गई समिति के बावजूद किसान आंदोलन को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है. 

सिंघु बॉर्डर पर हुई संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि किसान आंदोलन जारी रहेगा, लेकिन अगर सरकार किसानों से बातचीत करना चाहती है तो सरकार से बातचीत के लिए एसकेएम की 5 सदस्य कमेटी बना दी गई है, जो सरकार से बातचीत करेगी. ये कमेटी जो भी निर्णय लेगी वह सर्वमान्य होगा.

राकेश टिकैत आंदोलन खत्न नहीं करना चाहते, इसका बीजेपी को फायदा होगा ?

हां -43
नहीं-57

इस सवाल के जवाब में 43 फीसदी लोगों ने माना कि इससे बीजेपी को फायदा होगा, वहीं 57 फीसदी लोगों ने माना कि इससे बीजेपी को फायदा नहीं होगा. 

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार की लगातार मांग थी कि एक छोटी पांच सदस्य कमेटी बने, जिससे सरकार बातचीत करे. चाहे फिर वह MSP का मुद्दा हो या किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे. SKM की बैठक में 5 सदस्य कमेटी का ऐलान कर दिया गया है. यह कमेटी ही अब सरकार से सभी पहलुओं पर बात करेगी और बातचीत के बाद यह कमेटी जो भी निर्णय लेगी वह सभी को मान्य होगा. राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के मुद्दे अभी जस के तस हैं. जिन मुद्दों पर सरकार को खुला पत्र लिखा गया था, वह मुद्दे आज भी जिंदा हैं और जब तक उन मुद्दों पर सरकार अपना रुख स्पष्ट नहीं करती तब तक यह आंदोलन खत्म होने वाला नहीं है. 

नोट: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य का राजनीतिक तापमान बेहद गर्म है. abp न्यूज के लिए CVOTER ने साप्ताहिक सर्वे के जरिये यूपी की जनता का मूड जाना है. इस सर्वे में यूपी के 11 हजार 85 लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे 25 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच का है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस 5% है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के सांसद कर रहे ऐसी हरकत', रिजिजू के बयान पर खरगे का पलटवार
'कांग्रेस के सांसद कर रहे ऐसी हरकत', रिजिजू के बयान पर खरगे का पलटवार
FIR, वादाखिलाफी और प्रदर्शन..., कॉकरोच पार्टी के ऐलान ने बढ़ाई टेंशन
FIR, वादाखिलाफी और प्रदर्शन..., कॉकरोच पार्टी के ऐलान ने बढ़ाई टेंशन
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेना बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेना बोलीं- सरकार में कभी...
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
Embed widget