एक्सप्लोरर

UP Election 2022: आजमगढ़ को 'आतंक का गढ़' कहे जाने पर सपा ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- शर्म आनी चाहिए

UP Elections: सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला है. सपा नेत्री ने बीजेपी द्वारा लगातार आजमगढ़ को आतंक का गढ़ कहे जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

UP Assembly Election 2022: आजमगढ़ जिले के दौरे पर आई सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला है. सपा नेत्री ने बीजेपी द्वारा लगातार आजमगढ़ को 'आतंक का गढ़' कहे जाने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जिला राजनीतिक परिपक्वता की निशानी है. यहां कर्मठता, बुद्धिमत्ता वाले लोग रहते हैं, बीजेपी को इस तरह की बयानबाजी करते हुए शर्म आनी चाहिए.

सपा नेत्री ने कहा कि अब जब कभी दोबारा बीजेपी के लोग इस जनपद आएं, उन्हें वापस भेजने का काम आप लोग करें. बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह झूठे प्रचारकों की पार्टी है, इनका जन्म झूठ बोलने के लिए हुआ है. दो दिन पूर्व जिले के दौरे पर आए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा था कि सपा की सरकार में यह जिला आतंकवादी गतिविधियों का अड्डा बना था.

बीजेपी द्वारा लगातार राज्य की बातों को जवाब देते हुए सपा नेत्री ने कहा कि जनता के सभी मुद्दे सुलझा लें, वहीं असली रामराज्य है. आज महंगाई लगातार बढ़ रही है. महिला हिंसा व महिला अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है. पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है. प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. सपा नेत्री ने कहा कि बीजेपी के लोग नाम बदलने व रंग बदलने का काम कर रहे हैं. शिलान्यास का शिलान्यास, लोकार्पण का लोकार्पण कर रहे हैं. पूरे प्रदेश में विकास की एक भी ईंट इन्होंने नहीं रखा है. यूपी की जनता अब उलझने वाली नहीं है. इनकी सरकार जा रही है. जनता को बेरोजगारी, महिला अत्याचार पर जवाब चाहिए. हम आधी आबादी के सहारे जनता के बीच जा रहे हैं और निश्चित रूप से जिस तरह से इस सरकार से युवा, महिला, किसान परेशान हैं, इसका फायदा सपा को मिलेगा.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: मुरादाबाद में प्रियंका गांधी ने 'ससुराल वालों' से मांगी माफी, जानें- क्या है वजह

UP Scholarship: चुनाव से पहले योगी सरकार का स्टूडेंट्स को तोहफा, लाखों छात्र-छात्राओं के खाते में ट्रांसफर किए 458 करोड़ रुपये

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget