एक्सप्लोरर

UP Election 2022: रायबरेली में बोलीं प्रियंका गांधी, महिला घोषणा पत्र जारी करने के बाद दूसरी पार्टियों को सता रहा हार का डर

UP Election 2022: रायबरेली में शक्ति संवाद में प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी पहल के बाद सभी पार्टियों को हार का डर सताने लगा है. इसलिए वो भी महिलाओं के बारे में सोचने लगी हैं.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला है. इन चुनावों के लिए वो प्रदेश की महिलाओं को साधने की पूरजोर कोशिश कर रही हैं. इसके लिए उन्होंने महिला घोषणा पत्र भी जारी किया है. वहीं आज रायबरेली पहुंचकर शक्ति संवाद में उन्होंने कहा कि हमनें महिलाओं का घोषणा पत्र जारी करने की पहल की, तभी जाकर अब सब पार्टियां महिलाओं के लिए काम करने के बारे में सोच रही हैं.   

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’

इस दौरान उन्होंने कहा, "पार्टी ने जब से मुझे प्रभारी बनाया तब से मैं लोगों से मिल रही हूं. उन्नाव में जब लड़की का रेप हुआ उसे जलाया गया, तब मैं उसके घर गई थी. हाथरस में भी ऐसा ही हुआ. परिवार को उसका चेहरा भी नहीं देखने दिया गया. जहां भी मैं गई यही देखा कि, महिला पर अत्याचार हुआ है. जब मैं गिरफ्तार हुई तब मैं बहुत लड़ी, दो पुलिसकर्मी मुझसे भी बहुत लड़ी, लेकिन उन्हें देखकर मैंने उनसे बात की, तब पता चला कि उनका भी शोषण हो रहा, क्योंकि जितने घंटे वो काम करती हैं, उस हिसाब से वेतन नहीं दिया जाता. इसलिए मैं बस यही कहकर आपको समझा सकती हूं कि, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’. तो आप सब को भी अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा."

महिलाओं पर हो रहा है अत्याचार - प्रियंका

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में आगे कहा, "ये सब देखकर ही मेरे मन में ये बात आई कि मुझे महिलाओं के लिए कुछ करना है, तभी हमनें महिला घोषणा पत्र बनाया. इसमें वो सभी कार्यक्रम बताएं गए है जो हम महिलाओं के लिए कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि परिवर्तन एकजुट होकर लाया जा सकता है. हम ये घोषणा पत्र लेकर आए तभी सब पार्टियां अब महिलाओं के बारे में सोचने लगी हैं, लेकिन ये वहीं नेता है जो चुनाव में की गई घोषणा को जीत के बाद भूल जाते हैं. ऐसे में अगर देश की महिलाएं एकजुट होकर आवाज उठाएं कि हमारे लिए काम करो तो देखिएगा देश की राजनीति जरूर बदलेगी."

पीएम मोदी पर बोलीं प्रियंका

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "अब पीएम भी पहली बार ऐसी सभा कर रहे हैं जिनमें सिर्फ महिलाएं शामिल होंगी. तो हमारी इस छोटी सी पहल से सब लोग जागरूक हो गए हैं. अब देश की महिलाओं को आगे बढ़ना होगा और उन्हें वोट देना होगा जो उनके लिए काम करें." उन्होंने महिलाओं से कहा कि आपको भगवान ने अपने पैरों पर खड़े होने की शक्ति दी है तो सोच समझकर वोट दें. क्योंकि काम करने का मतलब शौचालय बना देना नहीं होता. आपको सशक्त करना होता है. आप सब ने बहुत सह लिया अब अपनी शक्ति को पहचानो और सभी को समझाओ की अब आप चुप नहीं रहेंगी और इस लड़ाई में कांग्रेस पूरी तरह आपके साथ है.  

ये भी पढ़ें-

Haryana Schools Timings: हरियाणा में कल से बदलेगी स्कूलों की टाइमिंग, बढ़ती ठंड के कारण लिया गया फैसला, पढ़िए डिटेल्स

Punjab Election 2022: पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ चुके हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजीव गांधी से थी नजदिकियां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी में औवैसी से गठबंधन करेंगे अखिलेश यादव? साफ कर दी तस्वीर
यूपी में औवैसी से गठबंधन करेंगे अखिलेश यादव? साफ कर दी तस्वीर
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget