एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मायावती ने सपा पर साधा निशाना, बोलीं- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले...

UP Elections: मायावती ने बिना नाम लिये सपा पर निशाना साधते हुये कहा कि यूपी चुनाव से पहले दूसरी पार्टियों के निष्काषित व स्वार्थी किस्म के लोगों को शामिल करने से कोई पार्टी मजबूत नहीं होती.

UP Assembly Election 2022: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को केंद्र और राज्य की सत्तारूढ़ सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि ताबड़तोड़ घोषणाएं, शिलान्यास और आधे-अधूरे कार्यों का उद्घाटन करने से किसी पार्टी का जनाधार बढ़ने वाला नहीं है. उन्होंने बिना नाम लिये समाजवादी पार्टी (सपा) पर भी निशाना साधते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दूसरी पार्टियों के निष्काषित व स्वार्थी किस्म के लोगों को शामिल करने से कोई पार्टी मजबूत नहीं होती.

मायावती ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा, ''चुनाव घोषित होने से कुछ समय पहले केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा ताबड़तोड़ घोषणाएं, शिलान्यास व आधे-अधूरे कार्यों के उद्घाटन से भी पार्टी का जनाधार बढ़ने वाला नहीं है. राज्य की जनता अब यह अच्छी तरह से समझ चुकी है. मैं प्रदेश की जनता को ऐसे सभी हथकंडो से सावधान रहने की अपील करती हूं.''

मायावती ने किया ये दावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी में काशी विश्‍वनाथ धाम के नये स्वरूप का लोकार्पण किया था. हाल के दिनों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने कई योजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन किया है. ऐसा समझा जाता है कि मायावती का इशारा इसी तरफ था. पिछले कुछ दिनों में समाजवादी पार्टी में बसपा के पूर्वांचल के ब्राह्मण वर्ग के नेताओं को शामिल किए जाने पर मायावती ने किसी पार्टी का नाम लिये बिना कहा, ''राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले दूसरी पार्टियों के खासकर निष्काषित व स्वार्थी किस्म के लोगों को शामिल करने से किसी भी पार्टी का जनाधार बढ़ने वाला नही हैं. जनता ऐसे घोर स्वार्थी तत्वों को आयाराम व गयाराम ही कहती है.''

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''मीडिया के एक वर्ग द्वारा जनता के सामने यह सब हर दिन इसे ऐसे दर्शाया जाता है जैसे यह कोई बड़ी घटना हो और जनता प्रभावित हो जाये.'' हाल में बसपा से निष्काषित पूर्वांचल के विधायक सहित ब्राह्मण समुदाय के कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की थी. परोक्ष रूप से मायावती का निशाना इन्हीं नेताओं की तरफ था.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: पीएम मोदी ने श्रमिकों के साथ खाना खाया तो अखिलेश यादव ने उठाया सवाल, लगाया ये बड़ा आरोप

Uttarakhand Election 2022: केजरीवाल आज उत्तराखंड के दौरे पर, जानिए- काशीपुर में बीजेपी और कांग्रेस की स्थिति क्या है

 

UP Election 2022: मायावती ने सपा पर साधा निशाना, बोलीं- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget