एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मायावती का दावा- पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी BSP, सपा को लेकर कही ये बात

UP Elections: मायावती ने कहा कि सपा चाहे किसी से भी गठबंधन कर ले, लेकिन जनता को मालूम है कि उसके शासनकाल में गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी.

UP Assembly Election 2022: बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी 2007 से भी अधिक मजबूत सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि संविधान को सड़कों पर उतरकर नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन करके बचाया जा सकता है. मायावती ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 65वीं पुण्यतिथि पर दावा किया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में बीएसपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और यह सरकार 2007 में बनी स्पष्ट बहुमत की उसकी सरकार के मुकाबले ज्यादा मजबूत होगी.

मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तराखंड में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी और पंजाब में गठबंधन की मजबूत सरकार बनाएगी. उत्तराखंड में बीएसपी सभी सीटों पर अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी और पंजाब में शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन कर चुनाव लड़ा जाएगा. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी और अन्य दलों पर दलितों को संविधान में दिए गए उनके कानूनी अधिकारों का पूरा लाभ नहीं देने का आरोप लगाया.

जब मायावती से यह सवाल किया गया कि 'संविधान बचाने के लिए' बीएसपी सड़कों पर कब उतरेगी, तो उन्होंने कहा, "सड़कों पर उतरने से काम नहीं चलेगा, सत्ता परिवर्तन करने से चलेगा. जब सत्ता परिवर्तन हो जाएगा, तो संविधान बच जाएगा. आम्बेडकर के विरोधी लोग सत्ता में बैठे हैं तो हम सड़कों पर उतर कर क्या करेंगे." उन्होंने कहा कि संविधान के हिसाब से नहीं चल रही सरकारों का एकमात्र इलाज यही है कि उन्हें सत्ता से बाहर किया जाए, तभी संविधान के मुताबिक काम किया जा सकता है.

समान नागरिक संहिता के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मायावती ने कहा, "जब ऐसा कोई कानून आएगा, तभी सवाल पूछिएगा. आप केंद्र सरकार को तैयार कर रहे हैं कि वह जल्द यह कानून ले आए." मायावती ने रविवार को चंदौली में सपा (समाजवादी पार्टी) कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस कर्मियों से कथित रूप से दुर्व्यवहार किए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा, "विजय रथ यात्रा निकाल रही इस पार्टी को चुनाव में जीत भी नहीं मिली है, लेकिन उसका अभी से यह हाल है. सपा चाहे किसी से भी गठबंधन कर ले, लेकिन जनता को मालूम है कि उसके शासनकाल में गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी." उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भी लपेटते हुए कहा कि भाजपा चाहे कानून का राज होने के कितने भी दावे करे, मगर हकीकत यह है कि कोई भी दिन ऐसा नहीं जाता, जब प्रदेश के तमाम जिलों में कमजोर वर्गों पर किसी न किसी रूप में ज्यादती न होती हो.

मायावती ने लगाया ये आरोप

मायावती ने आम्बेडकर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी दलित तथा वंचित वर्गों के लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए समर्पित कर दी. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान बनाने का मौका मिलने पर आम्बेडकर ने इन वर्गों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए कानूनी अधिकार दिये, मगर केंद्र और राज्य सरकारों की जातिवादी मानसिकता की वजह से उन्हें इन अधिकारों का पूरा लाभ नहीं मिल पाया. उन्होंने कहा कि आम्बेडकर ने यह भी कहा था कि अगर इन वर्गों के लोगों को भारतीय संविधान में मिले कानूनी अधिकारों का पूरा लाभ लेना है तो उन्हें संगठित होकर केंद्र और राज्यों में राजनीतिक सत्ता की चाबी अपने हाथों में लेनी होगी और इस बात का सबसे बड़ा साक्ष्य बीएसपी के नेतृत्व वाला चार बार का शासन काल है.

 

UP Election 2022: मायावती का दावा- पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी BSP, सपा को लेकर कही ये बात

बीएसपी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि देश में संकीर्ण और जातिवादी सोच रखने वाली ऐसी पार्टियां और संगठन भी हैं जिन्होंने आम्बेडकर की मानवतावादी सोच और संघर्ष का हमेशा विरोध किया और उनकी घोर उपेक्षा भी की, लेकिन अब वे अपने राजनीतिक हित के लिए दिखावटी और बनावटी प्रेम दिखाकर उन्हें मजबूरी में याद कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख इस बात का है कि कुछ संगठन अपने निजी स्वार्थों के लिए खासकर दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों तथा अन्य उपेक्षित वर्गों के मतों को बांटकर बाबा साहेब के आंदोलन को कमजोर करने में लगे रहते हैं.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष ने कहा, दरोगा-थानेदार को हमारे कार्यकर्ता को चाय पिलानी ही होगी

Meerut News: सगाई समारोह में थूक लगाकर रोटी बना रहे शख्स का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget