एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष ने कहा, दरोगा-थानेदार को हमारे कार्यकर्ता को चाय पिलानी ही होगी

UP Election 2022: विधानसभा अध्यक्ष और सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा है कि समाजवादी पार्टी जिस तरह से गठबंधन कर रही है, वह यह बता रहा है कि उसने अभी से अपनी हार स्वीकार कर ली है.

UP Election 2022: हरदोई के श्रवण देवी मंदिर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया. इसे विधानसभा उपाध्यक्ष और सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी ऐसा दल नहीं है जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुनौती दे सके. उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार फिर से बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व में जिस तरह से कानून व्यवस्था बेहतर रही है, माफिया गुंडे जेल में हैं उसे देखते हुए जनता फिर योगी को सीएम बनाएगी.

अखिलेश यादव ने हार कर ली स्वीकार?

विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव ने अभी से हार स्वीकार कर ली है इसीलिए वह गठबंधन कर रहे हैं. गठबंधन करके स्वयं एक संदेश दे रहे हैं कि वह अकेले बीजेपी से नहीं लड़ सकते हैं. अखिलेश यादव ने हरदोई की अतरौली में आयोजित जनसभा में कहा कि ओमप्रकाश राजभर का पीला निशान और उनका लाल निशान देखकर दिल्ली में बैठे लोग लाल-पीले हो रहे हैं. इस पर नितिन अग्रवाल ने कहा कि वह लाल पीले के साथ नीले को भी अपने गठबंधन में जोड़ लें तो भी वह बीजेपी को नहीं हरा सकते हैं.

टीईटी पेपर लीक मामले में अखिलेश यादव के बयान पर नितिन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा की पेपर लीक हुआ, सरकार ने इस मामले में कार्रवाई की लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार में नौजवानों के साथ जो खिलवाड़ किया गया उसे जनता भुला नहीं पाएगी. अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने कह रखा है किसी भी दरोगा-थानेदार को अगर थाने में रहना है तो उनके कार्यकर्ता का सम्मान करना होगा, कार्यकर्ता को चाय पिलानी होगी.

सपा कमजोर पार्टी है इसिलिए किया गठबंधन

अग्रवाल ने सपा-सुभासपा के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा उन्होंने खुद ही अपनी हार मान ली है. उन्होंने कहा कि जो कमज़ोर होता है वो गठबंधन करता है. समाजवादी पार्टी गठबंधन के दलों को ढूंढकर और गठबंधन करके उत्तर प्रदेश को ये संदेश दे रही कि वो कमज़ोर है और अकेले बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती है.

उन्होंने अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर कहा कि जो दिल की बात होती है वो जुबान पर आ ही जाती है. जिन लोगों को जिन्ना से प्यार था, मोहब्बत थी उन्होंने हरदोई की धरती पर उसे जाहिर कर दिया. मैं तो यही कहूंगा की वो जिन्ना प्रेम दिखाएं और हमारा प्रेम हरदोई की जनता के साथ है. हरदोई की जनता इसका जवाब 2022 में देगी.

यह भी पढ़ें:

Meerut News: सगाई समारोह में थूक लगाकर रोटी बना रहे शख्स का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

UP Election 2022: अखिलेश यादव को लेकर मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget