एक्सप्लोरर

UP Election 2022: जानिए- अब तक बीजेपी, सपा, बीएसपी, कांग्रेस, AIMIM सहित आजाद समाज पार्टी ने कितने-कितने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक हैं. इसी के साथ तमाम पार्टियां उम्मीदवारों के नामों का एलान भी कर रही है. चलिए जानते हैं किस पार्टी ने कितने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.

UP Election Candidates List 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में तमाम पार्टियां अब अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही हैं. प्रदेश की चार प्रमुख पार्टियों बीजेपी (BJP), कांग्रेस (Congress) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) आम आदमी पार्टी (AAP) ने पहले और दूसरे चरण के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. चलिए जानते हैं इन पार्टियों द्वारा अब तक कितने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है.

बीजेपी- उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. इसके बाद मंगलवार को भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में बहेड़ी और भोजपुरी विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. इस लिस्ट में बहेड़ी विधानसभा सीट से छत्रपाल गंगवार और भोजीपुरा असेंबली सीट से बहोरनलाल मौर्य को बीजेपी उम्मीदवार बनाया है.

समाजवादी पार्टी- सपा ने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के साथ मिलकर गठबंधन के तहत अब तक कुल 38 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. जिसके तहत पहली सूची में 13 जनवरी को 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे जबकि दूसरी लिस्ट 15 जनवरी को जारी की गई थी जिसमें सात उम्मीदवारों के नाम जारी किये गए. रालोद-सपा के जरिये जारी पहली सूची में 10 उम्मीदवार सपा के तो वहीं 19 रालोद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी. दूसरी सूची के तहत जारी सभी सीटों पर रालोद के प्रत्याशी होंगे. वहीं तीसरी लिस्ट में दो उम्मीदवार घोषित किए गए हैं.

कांग्रेस- कांग्रेस ने पहले और दूसरे चरण के लिए 125 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे विशेष बात यह है कि पार्टी ने 50 सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है. इस सूची में पार्टी ने अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले लोगों को जगह दी गयी है, जैसे पत्रकार, फिल्म इंडस्ट्री, समाजसेवी और संघर्षशील महिलाओं को मौका दिया गया है.

हुजन समाज पार्टी- बीएसपी ने अब तक अपने 104 उम्मीदवारों के लिस्ट जारी कर चुकी है. जिनमें से 53 उम्मीदवारों की लिस्ट 15 जनवरी को बीएसपी सुप्रीमों मायावती के जन्म दिन पर जारी किया गया था. इस मौके पर मायावती ने फिर एक बार साफ किया कि बीएसपी किसी भी पार्टी से कोई भी गठबंधन नहीं करने जा रही है. उन्होंने आगे कहा, "वह अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने जा रही हैं हमारा गठबंधन सर्व समाज से है. इसके आधार पर ही इस बार हमारी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आ रही है."

आम आदमी पार्टी- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अब तक  150 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. पहली बार उत्तर प्रदेश विधान चुनाव लड़ रही आप के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इनमें अन्य पिछड़ा वर्ग के 55 उम्मीदवार, 36 ब्राह्मण, अनुसूचित जाति के 31, 14 मुस्लिम, 6 कायस्थ और सात व्यापारी वर्ग के प्रत्याशी शामिल हैं.

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन- बिहार विधान सभा चुनावों में मिली सफ़लता के आल इंडिया मजलिस-इ-इत्तेहादुल मुस्लिमीन और असदुद्दीन ओवैसी के हौसले काफी बुलंद है. जिसके बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी आल इंडिया मजलिस-इ-इत्तेहादुल मुस्लिमीन भी किस्मत आजमा रही है. ओवैसी ने यूपी चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. वहीं दूसरी लिस्ट में 8 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है.

आजाद समाज पार्टी- वहीं चंद्रशेखर आज़ाद की आज़ाद समाज पार्टी अकले यूपी चुनाव लड़ेगी.  आज़ाद समाज पार्टी ने 33 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

ये भी पढ़ें

UP Election 2022: आगरा आरएलडी जिलाध्यक्ष का ऑडियो वायरल, पूर्व विधायक कालीचरण सुमन ने जयंत चौधरी से मांगा न्याय, जानें- पूरा मामला

UP Election 2022: चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका, बीएसपी में शामिल हुए पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष केके शुक्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget