एक्सप्लोरर

UP Election 2022: चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका, बीएसपी में शामिल हुए पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष केके शुक्ला

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका लगा है. पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के के शुक्ला बीजेपी छोड़ बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं.

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक बार फिर झटका लगा है. पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के के शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ दिया और बसपा पार्टी ज्वाइन कर ली है. के के शुक्ला अपने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं. इसके साथ ही बीएसपी ने उन्हें गाजियाबाद की शहरी सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

बीजेपी छोड़ बीएसपी में हुए शामिल

दरअसल, बीएसपी ने पहले इस सीट से सुरेश बंसल को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब होने के वजह से पार्टी की ओर से के के शुक्ला  पार्टी की ओर से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है. अब वो इस सीट से बीजेपी के खिलाफ ही चुनाव लड़ेंगे. इस बारे में जब केके शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो बीजेपी के खिलाफ यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर राज्य स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग ने कोई विकास काम नहीं कराए. इसे लेकर हम पहले भी काफी असंतुष्ट थे. यही नहीं जनता के अंदर भी इसे लेकर काफी नाराजगी थी. 

बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे केके शुक्ला

के के शुक्ला ने कहा कि हमने टिकट की मांग की क्योंकि हर कार्यकर्ता को उम्मीद रहती है, कि वो अपना बेहतर प्रदर्शन करें. संगठन में रहकर मैंने बहुत ही मेहनत की. अपने क्षेत्र के लोगों के साथ हमेशा बातचीत करता रहा. उनका काम करवाया, सुख-दुख में भी उनका साथ दिया. लेकिन यहां से बीजेपी के विधायक रहे अतुल गर्ग ने कोई भी काम नहीं कराया. लाइनपार के इलाके में काफी परेशानियां है. लोग पानी को लेकर परेशान है इन्हें अभी तक हल नहीं किया गया है. पार्टी ने मुझे टिकट नहीं दिया, इससे मैं नाराज भी था.  

के के शुक्ला ने दावा कि कि इस सीट पर उनकी पार्टी की जीत होगी और वो बीजेपी के उम्मीदवार को हराएंगे. उन्होंने कहा कि 10 तारीख को पता चल जाएगा कि इस सीट से हमारी जीत होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित...', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला
'भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित...', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
आजमगढ़: भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget