एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मायावती बोलीं- यूपी में गुंडे माफियाओं का बोलबाला, अखिलेश यादव पर लगाया ये बड़ा आरोप

UP Elections: मायावती ने कहा कि मेरे कार्यकाल की कानून-व्यवस्था आप लोगों ने देखी है और आज कानून व्यवस्था क्या है, किसी से छुपा नहीं है.

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. इस कड़ी में बीएसपी की प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि आजादी के बाद से आज तक कांग्रेस ने राज किया, लेकिन दलित, वंचित और शोषित के लिए क्या किया वो सबने देखा है. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में गुंडे-माफियाओं का बोलबाला है और हाथरस जैसे कांड इसका उदाहरण है.

मायावती ने कहा कि मेरे कार्यकाल की कानून-व्यवस्था आप लोगों ने देखी है और आज कानून व्यवस्था क्या है, किसी से छुपा नहीं है. इस मौके पर उन्होंने सपा को भी नहीं बख्शा और कहा कि जो गरीब है, अति पिछड़े हैं, वो ध्यान रखे सपा ने क्या किया. अखिलेश यादव ने एससी-एसटी के तहत प्रमोशन में रिजर्वेशन एक्ट को रोकने का काम किया. अखिलेश ने किस तरह से लखनऊ में पार्क का नाम बदल कर जनेश्वर पार्क कर दिया, इसे आप सभी लोग याद रखें.

प्रदेश की जनता परेशान: मायावती

उन्होंने कहा कि सपा की तरह बीजेपी ने भी दलित-पिछड़ा-गरीब-शोषित और वंचितों की अनदेखी करने का काम किया है. इन सरकारों में विकास दबा दिया जाता है, जो दलितों के लिए योजनाएं चल रही थी, उसका भी पूरा लाभ नहीं मिल पाया. बीजेपी राज में दलितों की ही उपेक्षा नहीं हुई बल्कि प्रबुद्ध लोगों की भी उपेक्षा हुई है. इस सरकार में महंगाई- बेरोजगारी बढ़ी है, जिससे प्रदेश की जनता परेशान है.

बसपा प्रमुख ने कहा कि इस बार बहुजन समाज पार्टी को लाना है, जो लोग उपेक्षित हैं उनके साथ-साथ सर्व समाज को साथ लाकर बदलाव लाना होगा, तभी विकास संभव है. उन्होंने कहा कि सभी विरोधी पार्टियों की सरकारों ने सिर्फ सत्ता का दुरुपयोग किया है. अगर बसपा की सरकार आती है तो मुरादाबाद मंडल की जनता को हर सुविधाओं का लाभ मिलेगा. कोई भेदभाव नहीं होगा.

ये भी पढ़ें-

Attack On Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी पर हमले के बाद निशाने पर योगी सरकार, विपक्षी नेताओं ने कहा- ये बेहद गंभीर घटना

UP Election 2022: CM Yogi Adityanath ने गोरखपुर विधानसभा सीट से किया नामांकन, गृह मंत्री अमित शाह साथ रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget