एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बरेली में बीजेपी ने की सात प्रत्याशियों की घोषणा, इन 2 विधायकों के काटे टिकट

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी ने बरेली में 9 में से 7 विधानसभाओं में अपने उम्मीदवार की सूची जारी कर दी है. यहां जानें पूरी डिटेल.

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी ने बरेली में 9 में से 7 विधानसभाओं में अपने उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी है. वहीं दो मौजूदा विधायकों के बीजेपी ने टिकट काट दिए हैं. उनकी जगह दूसरे प्रत्याशियों को टिकट दिये गये हैं. पार्टी ने इस बार 7 में से 4 सीटों पर डॉक्टरों को टिकट दिया है. जबकि एक सीट पर यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर को टिकट दिया गया है. पार्टी ने सातों सीटों पर पढ़े लिखे प्रत्याशियों को उतारा है. वहीं दो सीटों पर अभी असमंजस बना हुआ है. पार्टी ने बहेड़ी और भोजीपुरा से अभी किसी को टिकट नहीं दिया है. 

भारतीय जनता पार्टी ने बरेली शहर से डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना, कैंट से संजीव अग्रवाल, बिथरी चैनपुर से डॉक्टर रघुवेन्द्र शर्मा, नबाबगंज से डॉक्टर एमपी आर्या, मीरगंज से डॉक्टर डीसी वर्मा, फरीदपुर से प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, आंवला से धर्मपाल सिंह को टिकट दिया है. जबकि बहेड़ी और भोजीपुरा सीट पर अभी पार्टी निर्णय नहीं कर सकी है. वहीं जिन प्रत्याशियों को आज टिकट मिला है उनके यहां समर्थकों की भारी भीड़ जुटी. इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का बिल्कुल भी पालन नहीं किया गया. 

भारतीय जनता पार्टी ने आज बरेली कैंट से विधायक और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल का टिकट काटकर उनकी जगह संजीव अग्रवाल को कैंट से उम्मीदवार बनाया है. संजीव अग्रवाल का नाम कैंट से घोषित होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. उनके आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ जुट गई. इस दौरान लोग ये भूल गए कि कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं. लोग एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देते नजर आए.

संजीव अग्रवाल के टिकट की घोषणा होते ही रामपुर गार्डन स्थित आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई. कोई उन्हें माला पहना रहा है तो कोई गले मिल रहा है. तो ढोल वाले ढोल बजा रहे हैं. वहीं जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे गाने पर संजीव अग्रवाल के समर्थक खूब नाच गा रहे हैं. इस दौरान लोग ये भूल गए कि देश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं. संजीव अग्रवाल के आवास पर कोरोना प्रोटोकॉल का बिल्कुल भी पालन नहीं हुआ. वहीं संजीव अग्रवाल का कहना है कि हम साढ़े तीन सौ सीटे लाकर सरकार बनायेंगे. संजीव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता की पार्टी है कोई भी विरोधी भ्रम में न रहे. 

वहीं बिथरी चैनपुर से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल का टिकट काटकर उनकी जगह डॉ रघुवेन्द्र शर्मा को बीजेपी ने टिकट दिया है. जिसके बाद उनके कार्यालय पर बधाई देने वाले लगातार पहुंच रहे हैं. डॉ रघुवेन्द्र शर्मा संघ से जुड़े हुए हैं. डॉ रघुवेन्द्र शर्मा ने कहा कि योगी जी ने कहा है कि 80 तो हमारे हैं जो 20 फीसदी बचे हैं उन्हें भी हम अपना बनायेंगे. उन्होंने कहा कि उन 20 फीसदी को भी हमने बिजली, पानी, गैस, सड़क सब कुछ दिया है. ट्रिपल तलाक़ कानून बनाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक परिवार है और परिवार में असंतोष की कोई बात नहीं. मैंने पिछली बार भी टिकट मांगा था लेकिन मिला नहीं. इस बार मुझे टिकट मिला है हो सकता है अगली बार पार्टी मुझे टिकट न दे. यहां ये मुद्दा नहीं की प्रत्याशी कौन है. यहां प्रत्याशी कमल का फूल है. 

बरेली में भाजपा ने 9 विधानसभाओं में से 7 विधानसभाओं में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. जिनमें बरेली शहर से वर्तमान विधायक डॉ अरुण कुमार पर पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताया है. वहीं मीरगंज से वर्तमान विधायक डॉ डीसी वर्मा पर भी पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है. नबाबगंज से डॉ एमपी आर्या को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है. नबाबगंज से केसर सिंह गंगवार विधायक थे और कोरोना की दूसरी लहर के दौरान उनकी मौत हो गई थी. वहीं आंवला से वरिष्ठ भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह पर पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताया और उन्हें प्रत्याशी बनाया है. कैंट से बीजेपी ने वरिष्ठ बीजेपी नेता और वर्तमान विधायक राजेश अग्रवाल की जगह संजीव अग्रवाल को टिकट दिया है. संजीव अग्रवाल बीजेपी में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष हैं और लंबे समय से संघ से जुड़े रहे हैं. बिथरी चैनपुर से डॉ रघुवेंद्र शर्मा को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है. फरीदपुर से प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल पर पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है. जबकि भोजीपुरा और बहेड़ी विधानसभा से अभी टिकट होना बाकी है. 

इसे भी पढ़ें : 

UP Election 2022: गोरखपुर से प्रत्याशी बनाए जाने पर सीएम योगी आदित्यानाथ ने दिया ये बयान, जानें क्या कहा

UP Election 2022: ये दिग्गज नेता हुआ बीजेपी में शामिल, कल बसपा से दिया था इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
Exclusive Video: अतीक अहमद के बेटे आबान की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ? सामने आया ये वीडियो
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा
'अंकल' के बहाने आकाश आनंद की GenZ पॉलिटिक्स, BSP ने सेट किया एजेंडा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget