एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में मतदान का समय 1 घंटा बढ़ाया गया, जानिए- चुनाव आयोग ने और क्या-क्या फैसले लिए हैं

कोरोना और ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश में मतदान के समय को एक घंटा बढ़ा दिया गया है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके. ये जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने दी है.

UP Election 2022:  उत्तर प्रदेश में वोटरों के पास वोट डालने के लिए एक घंटे का एक्स्ट्रा समय होगा ताकि कोविड ​​​​-19 के खतरे को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके. ये जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने गुरुवार को दी है. वहीं उन्होंने कहा कि यूपी और चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव तय योजना के अनुसार ही संपन्न होंगे. बता दें कि कोरोना और ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज लखनऊ में चुनाव आयोग ने अहम बैठक की थी. इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई जानकारी साझा की.

मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया गया है

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि, “आयोग ने सामाजिक दूरी के साथ मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में मतदान का समय एक घंटे बढ़ाने का फैसला किया है." बता दें कि मतदान का समय पहले सुबह 8-5 बजे तक था जिसे बढ़ाकर 8-6 बजे तक कर दिया गया है. गौरतलब है कि  पांच राज्यों, यूपी, पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में फरवरी-मार्च में मतदान होना है.  

सभी राजनीतिक दल तय समय पर चुनाव कराने के पक्ष में हैं

वहीं चंद्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दल चुनाव कराने के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि सभी दलों ने मामलों के प्रसार को कम करने के बारे में सुझाव भी दिए हैं. उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दल कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय पर चुनाव चाहते हैं.

कोविड के खतरे को देखते हुए रैलियों की संख्या सीमित रखी जाएगी

वहीं उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों ने रैलियों की संख्या सीमित रखने पर सहमति जताई है. इसके साथ ही सभी दलों ने ये भी मांग की है कि कोरोना महामारी को देखते हुए दिव्यांग और 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों को घर से ही मतदान करने की सुविधा मिलनी चाहिए.

पांच जनवरी तक अपडेटेड वोटर लिस्ट बना ली जाएगी

वहीं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ये भी बताया कि पांच जनवरी तक अपडेटेड वोटर लिस्ट बना ली जाएगी. इसके बाद नॉमिनेशन के आखिरी दिन तक अतिरिक्त सूची भी बनेगी ताकि कोई व्यस्क छूट ना जाए. उन्होंने ये भी बताया कि यूपी विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 800 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे और प्रदेश के सभी बूथों पर ईवीएम मशीन के जरिए ही मतदान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Bihar Corona Update: बिहार में डरा रहे कोरोना के बढ़ते आंकड़े, कई महीनों का रिकॉर्ड टूटा, एक दिन में मिले 77 नए मामले

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ की सरकार में लिए गए 10 बड़े फैसले जो सुर्खियां बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget