एक्सप्लोरर

यूपी की राजधानी लखनऊ में तेजी से पांव पसार रहे ये तीन रोग, मिले 28 नए मरीज, इस साल टूटा रिकॉर्ड!

UP News: राजधानी लखनऊ में तीनों रोगों ने इस वक्त पर पैर पसारे हुआ है. बृहस्पतिवार को डेंगू के 28 मरीज मिले हैं. अभी तक का इस साल के मिलने वाले मरीजों की संख्या में सबसे अधिक संख्या है.

Dengue Cases in UP: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया इस वक्त पर पैर पसारे हुए हैं. लखनऊ में इनसे बीमार होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. मलेरिया की बात करें तो लखनऊ और लखीमपुर खीरी में ये तेजी से बढ़ रहे हैं चिकनगुनिया लखनऊ और वाराणसी में सबसे ज्यादा पाया जा रहा है. राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को डेंगू के 28 मरीज मिले हैं. यह अभी तक का इस साल के मिलने वाले मरीजों की संख्या में सबसे अधिक संख्या है.

इससे पहले बुधवार को 26 मरीज डेंगू के मिले थे. अभी तक इस साल में डेंगू का लखनऊ में 363 मामले सामने आ चुके हैं. आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को लखनऊ में आलमबाग में पांच, अलीगंज में चार, इंदिरा नगर, सरोजिनी नगर और सिल्वर जुबली इलाके में तीन-तीन, तुड़ियागंज, एन के रोड, रेड क्रॉस और ऐशबाग से दो-दो मरीज मिले हैं. वहीं गोसाईगंज और इटौंजा में एक-एक मरीज मिला है. डेंगू से जिन दो लोगों के मौत की सूचना है उसमें एक महिला और एक छात्र शामिल है.

मलेरिया के मरीजों की बात करें तो मलेरिया के लखनऊ में 8 मरीज बृहस्पतिवार को मिले हैं जिसमें अलीगंज, आलमबाग, बीकेटी, मलिहाबाद, ऐशबाग से मामले सामने आए हैं. इस साल अभी तक मलेरिया के 401 रोगी मिल चुके हैं. वहीं डेंगू के मामले में उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो डेंगू का प्रकोप लखनऊ के अलावा लखीमपुर खीरी, बदायूं, हरदोई, बरेली, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, गौतम बुद्ध नगर और संभल में भी बड़ी संख्या में पाए जा रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों के लिए जारी किया निर्देश
इन बीमारियों को बढ़ता देख उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को निर्देशित किया है जिसमें यूपी की डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने इन बीमारियों के प्रभावी रोकथाम के निर्देश दिए हैं. स्वास्थ विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सिंह शर्मा ने भी सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारी को रोकथाम का अभियान चलाने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के रोगियों के लिए बेड आरक्षित करने के साथ जांच दवा के इंतजाम का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें: Meerut: मातम में बदली शादी की खुशियां! बारात में शामिल होने जा रहे दो युवकों की डूबने से मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर का दरवाजा किधर है...? अखिलेश यादव के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर ने पूछा सवाल
राम मंदिर का दरवाजा किधर है...? अखिलेश यादव के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर ने पूछा सवाल
INDIA Bloc Meeting पर योगी के मंत्री का तंज- सब दगे हुए कारतूस इकट्ठा हो रहे, इनसे फायर होगा?
INDIA Bloc Meeting पर योगी के मंत्री का तंज- सब दगे हुए कारतूस इकट्ठा हो रहे, इनसे फायर होगा?
'गमछा हरा बिहार में, यूपी में है टोपी लाल...', चिराग की पार्टी ने यूपी में शुरू की नई पॉलिटिक्स
'गमछा हरा बिहार में, यूपी में है टोपी लाल...', चिराग की पार्टी ने यूपी में शुरू की नई पॉलिटिक्स
Help Me...Help Me! वाराणसी में पढ़ाई करके लौट रहीं छात्राओं से छेड़खानी; आरोपी युवक गिरफ्तार
Help Me...Help Me! वाराणसी में पढ़ाई करके लौट रहीं छात्राओं से छेड़खानी; आरोपी युवक गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
TMC को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'DMK जैसी पार्टियां अब…'
इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'DMK जैसी पार्टियां अब…'
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Video: पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
Embed widget