एक्सप्लोरर

Meerut: मातम में बदली शादी की खुशियां! बारात में शामिल होने जा रहे दो युवकों की डूबने से मौत

Meerut Drowning Incident: मेरठ के सरधना में पांच युवकों की जिद ने दो लोगों की जान ले ली. घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Meerut News Today: मेरठ में एक नहर पार करते हुए 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. यह युवक शादी में शामिल होने के लिए आए थे. इस घटना के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस गई और रेस्क्यू टीम को बुलाया.

मेरठ के सरधना इलाके की गंगनहर न जाने कितने लोगों की जिंदगी लील चुकी है. लोग इसके करीब जाने से बचते हैं, लेकिन मेरठ के पांच दोस्तों की सनक ने दो युवकों को काल के गाल में पहुंचा दिया. इन युवकों ने नहर को पार करने के लिए शर्त लगाई थी.

खतरनाक नहर को पार करने से दो युवकों ने मना भी किया, लेकिन बाकी तीन साथियों ने साथ जीने और मरने की कसम खाते हुए हाथ पकड़कर नहर को पैदल पार करने लगे. कुछ दूर चलने पर दो युवक फैजान और शाहवेज गहरे कुंड में चले गए, इसी दौरान बाकी तीन दोस्तों का हाथ छूट गया और वह जान बचाकर नहर के किनारे की तरफ भाग खड़े हुए. 

घटना के बाद मचा कोहराम
गंगनहर में फिलहाल पानी कम है, लेकिन इसकी गहराई इतनी है कि हाथी डूब जाए. इन पांचों दोस्तों को पास ही खड़े लोगों ने रोका था, लेकिन पांचों की सनक के आगे किसी की नहीं चली. फैजान और शाहवेज दोनों ऐसे डूबे कि पानी से ऊपर ही नहीं आए. 

दोनों युवकों के डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. हालांकि काफी मशक्कत के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है. जो अन्य तीन युवक पानी में उतरे थे, इस घटना के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

शादी की खुशियों में मातम
दरअसल, सरधना इलाके में बारात जानी की तैयारी चल रही थी. सरधना के मोहल्ला घोसियान का रहने वाला 18 साल का फैजान और मेरठ के मछेरान मोहल्ले का रहने वाला शावेज बारात में जाने की तैयारी कर रहे थे. नाश्ता करने के वह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ गंगनहर पर पहुंच गए. 

बस यही से पांचों को नहर पार करने की सनक लग गई, लेकिन नहर पार करते हुए दो डूब गए. इससे निकाह की खुशियां मातम में बदल गई. घराती और बाराती दोनों गंगनहर के किनारे डेरा डाले हुए हैं. युवकों के रिश्तेदार हाजी इरफान ने बताया कि पांचों हाथ पकड़कर नहर पार करने निकले थे, लेकिन दो डूब गए. इस हादसे के बाद रिश्तेदारों सदमे में हैं.

जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और गोताखोरों ने भी गंगनहर में डूबे दोनों युवकों को तलाशने की पूरी कोशिश की. लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला. रात होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया. 

आज गुरूवार सुबह फिर से गोताखोरों ने गंगनहर में दोनों युवकों को तलाश शुरू कर दिया है. सरधना थाना प्रभारी प्रताप सिंह का कहना है कि गोताखोर दोनों को ढूंढ़ने की पूरी कोशिश कर रहें हैं, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें: UP Police Result Date 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार खत्म? जानें कब आएगा परिणाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget