एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में ऐसा जुल्म अब भी, दलित को सार्वजनिक नल से पानी पीने पर पीट-पीटकर मार डाला

UP Murder News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि युवक की सार्वजनिक नल से पानी पीने पर कुछ लोगों ने पिटाई की थी. जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में सार्वजनिक नल से पानी पीने पर कुछ लोगों ने 24 वर्षीय दलित युवक की कथित तौर पर डंडों से पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि उसहैत थाना पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के पिता जगदीश ने आरोप लगाया है कि सोमवार की रात उनके बेटे कमलेश (24) की सूरज राठौड़ और उसके साथियों ने नल से पानी पीने पर डंडे से पिटाई कर दी.

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि कमलेश को अस्पताल ले जाया गया जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में नामजद सूरज राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है. श्रीवास्तव ने कहा कि कमलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं और इसकी जांच उझानी के क्षेत्राधिकारी करेंगे. 

पानी को लेकर हुई थी कहासुनी 

पुलिस अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि सूरज पीड़ित कमलेश का पड़ोसी है. पुलिस के मुताबिक, सोमवार को कमलेश की बेटी पानी लेने के लिए गांव के सार्वजनिक नल पर गई थी. सूरज उस समय पानी लेने के लिए वहां मौजूद था, उसने कथित तौर पर लड़की को डांटा था. इसके बाद कमलेश भी वहां पहुंचे और सूरज के साथ उसकी कहासुनी हो गई. कुछ स्थानीय निवासियों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया. 

लाठियों से किया था हमला

हालांकि, बाद में जब कमलेश खेत से लौट रहा था, तो तीनों आरोपियों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे उसे कई चोटें आईं. पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी भाग गए. अमित किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि मौके पर पहुंचे कुछ स्थानीय निवासी और कमलेश के परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए थे. जहां उसकी मौत हो गई. मंगलवार को कमलेश के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर थाने में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढें: UP News: 17 दिनों के बाद श्रमिकों के घर मनी दिवाली, आंखों से छलके आंसू, की गई आतिशबाजी 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget