एक्सप्लोरर

UP Coronavirus Update: सामने आए 31165 नए केस, 24 घंटे में रिकॉर्ड 357 लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के केस 30 हजार के पार आए हैं. बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 31165 नए मामले सामने आए हैं. सबसे ज्यादा 3004 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. बीते 24 घंटों में कोरोना के 31165 नए केस सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 357 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. कोरोना के बढ़ते कहर के बीच उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. अब यूपी में 10 मई को सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा. इससे पहले उत्तर प्रदेश में लगाया गया आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' 6 मई को सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया था. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि ''यूपी सरकार ने 10 मई को सुबह 7 बजे तक आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' का विस्तार करने का फैसला किया है.''

कानपुर नगर में हुई सबसे ज्यादा मौत
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 357 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14151 हो गई है. इस अवधि में सबसे ज्यादा 46 मौतें कानपुर नगर में हुई हैं. इसके अलावा लखनऊ में 38, चंदौली में 24, लखीमपुर खीरी में 17, गाजियाबाद, भदोही और सोनभद्र में 13-13, झांसी-गोरखपुर में 12-12 और गौतम बुद्ध नगर में 10 मरीजों की मौत हुई है.

40852 मरीज ठीक हुए
रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 31165 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसी अवधि में 40852 मरीज ठीक भी हुए हैं. सबसे ज्यादा 3004 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं. इसके अलावा मेरठ में 1732, गौतम बुद्ध नगर में 1703, गाजियाबाद में 1373, कानपुर नगर में 1206, सहारनपुर में 1069 और गोरखपुर में 1055 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है.

राज्य में इस वक्त 262474 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 232038 नमूनों की जांच की गई. राज्य में अब तक चार करोड़ 20 लाख 32 हजार 587 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें: 

UP Lockdown: यूपी में फिर बढ़ा कोरोना लॉकडाउन, अब 10 मई की सुबह तक रहेगी पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, बुर्के में कांवड़ लाने की तैयारी पर SDM कोर्ट का बड़ा आदेश
फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, बुर्के में कांवड़ लाने की तैयारी पर SDM कोर्ट का बड़ा आदेश
देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget