एक्सप्लोरर

UP Corona Update: यूपी में कोरोना से 159 और लोगों की मौत, 2402 नए मामले आए सामने

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,402 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 159 लोगों को इस महामारी में अपनी जान गंवानी पड़ी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,402 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 8,145 लोग डिस्चार्ज हुए है. राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 52,244 हो गई है. वहीं रिकवरी दर बढ़कर 95.7 फीसदी तक पहुंच गया है. हालांकि 159 लोगों को इस महामारी में अपनी जान गंवानी पड़ी. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी है.

सभी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस का इलाज किया जा रहा है

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 3,58,407 कोविड टेस्ट किए गए है. अब तक 1,39,48,710 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा चुकी है. 34,06,590 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है. अब तक कुल मिलाकर 1,73,55,300 डोज़ लागई जा जुकी है. सभी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस का इलाज किया जा रहा है.

महोबा, कासगंज में एक भी नये संक्रमित नहीं मिले

शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 172, सहारनपुर में 154, मेरठ में 121 और गोरखपुर में 116 नये संक्रमित पाये गये. बाकी सभी जिलों में नये मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 100 से कम हो गई है. महोबा, कासगंज जिलों में एक भी नये संक्रमित नहीं मिले हैं. पिछले 24 घंटे में आगरा में 12, मेरठ में 10, लखनऊ व झांसी में 9-9 और गोरखपुर, कुशीनगर व एटा में आठ-आठ कोरोना मरीजों की मौत हो गई.

बता दें कि योगी सरकार ने जून महीने में एक करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है. इसमें 45 साल से अधिक उम्र वाले हैं और 18 से 44 साल के आयु वाले भी. जून महीने से राज्य के सभी 75 ज़िलों में टीकाकरण का काम शुरू हो जाएगा. हर ज़िले में पत्रकारों, शिक्षकों और कचहरी में काम करने वाले लोगों के लिए अलग से वैक्सीन सेंटर बनेगा. 12 साल से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों को भी प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

स्‍मृति ईरानी पहुंचीं अमेठी, कोरोना प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

Ayodhya: दीवारों पर वॉल पेंटिंग से विवाद, साधु-संतों ने सरकार से जताया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget