एक्सप्लोरर

Ayodhya: दीवारों पर वॉल पेंटिंग से विवाद, साधु-संतों ने सरकार से जताया विरोध

अयोध्या के संतों ने धर्म नगरी अयोध्या में वॉल पेंटिंग का विरोध किया है. संतों का कहना है कि, जगह का चयन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है.

अयोध्या: अयोध्या की धार्मिकता को प्रदर्शित करने के लिए योगी सरकार फ्लाईओवर की दीवारों और सड़कों के किनारे वॉल पेंटिंग करवा रही है. इन पेंटिंग में भगवान राम के जीवन चरित्र से लेकर अयोध्या के महत्व और अन्य देवी देवताओं के चित्र को उकेरा जा रहा है. लेकिन पेंटिंग के लिए चुने गए स्थानों को लेकर पहले अयोध्या के साधु-संतों ने आवाज उठाई तो समाजवादी पार्टी को बैठे-बिठाए विरोध करने का एक मुद्दा हाथ लग गया. लिहाजा अयोध्या के पूर्व विधायक और सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे ने साधु संतों की आपत्ति के बहाने इस तरह की पेंटिंग को सीधे-सीधे भगवान का अपमान बता दिया और इसी बहाने सूबे के यूपी सरकार को घेरा. 

गंदे स्थान पर न हो पेंटिंग

दरअसल, अयोध्या के विकास और उसके महात्म को बढ़ाने के लिए सूबे की योगी सरकार ने यह तय किया था कि परिक्रमा मार्ग के चारों तरफ रामायण कालीन वृक्ष और राम के जीवन चरित्र को प्रदर्शित करते हुए जगह-जगह वॉल पेंटिंग कराई जाएगी. इसी के साथ परिक्रमा मार्ग के दोनों तरफ रामायण कालीन वृक्ष लगाए जाएंगे, जिसकी शुरुआत हो चुकी है. वहीं, अब ओवरब्रिज की दीवारों के साथ-साथ जगह जगह वॉल पेंटिंग कराई जा रही है लेकिन इसी बीच अयोध्या के साधु संतों ने आवाज उठाई कि, जहां गंदगी और कीचड़ है वहां पर देवी देवताओं के चित्रों की वॉल पेंटिंग न कराई जाए. क्योंकि वहां लोग लघु शंका करते हैं और पान व गुटखा खाकर थूकते भी हैं. इसलिए इस तरह की वॉल पेंटिंग के लिए ऐसे स्थान का चयन किया जाए जो ऊंचाई पर हो और किसी भी तरह की गंदगी से दूर रहे. हालांकि, साधु-संतों ने इस तरह की धार्मिकता पर आधारित वॉल पेंटिंग का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही अपनी कुछ आपत्तियां भी दर्ज करा दी हैं.

जगह का चयन सही हो

नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामकुमार दास ने कहा कि, अयोध्या में पहले से प्रस्तावित था कि, परिक्रमा के चारों तरफ रामायण कालीन वृक्ष और भगवान की पेंटिंग की जाएगी. लेकिन ऐसी जगह पर की जाए जो सुरक्षित स्थान हो और वहां पर किसी के पैर ना पहुंचे. कीचड़ इत्यादि ना हो और चित्रों का विरोध तो नहीं होना चाहिए, क्योंकि चित्रकारी पहले से ही चली आई है. उनका कहना था कि, जगह का चयन सही से होना चाहिये.

तपस्वी छावनी के परमहंस दास का कहना है कि, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम राष्ट्र की आत्मा हैं, हम सभी भारतीयों के वह प्राण हैं. इसलिए कोई भी चित्रकारी हो सम्मानजनक तरीके से होनी चाहिए. उन्होंने भी कहा कि, ऐसी जगह ना हो जहां गंदगी हो.

संतों के समर्थन में

अयोध्या की धार्मिकता बखान करने वाली वॉल पेंटिंग के स्थान को लेकर साधु संतों ने कुछ आपत्तियां दर्ज कराई तो समाजवादी पार्टी को इसमें अपने लिए मौका नजर आया. लिहाजा अयोध्या की पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी सरकार में राज्यमंत्री रहे तेज नारायण उर्फ पवन पांडे ने कमान संभाली और साधु संतों के एतराज का समर्थन करते हुए इसके लिए भी सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी और यूपी सरकार पर सीधा आरोपी लगा दिया. 

ये भी पढ़ें.

UP Corona Vaccination: जून में एक करोड़ टीके लगाएगी योगी सरकार, यूपी में थमने लगी है कोरोना की दूसरी लहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget