एक्सप्लोरर

स्‍मृति ईरानी पहुंचीं अमेठी, कोरोना प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

स्मृति ईरानी ने अधिकारियों से मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए.

अमेठी: अपने संसदीय क्षेत्र में कोरोना महामारी से निपटने के लिये की गयी व्यवस्था का जायजा लेने व प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के अमेठी पहुंच गईं. बगैर किसी सूचना और प्रोटोकॉल के स्मृति ईरानी अचानक जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के पूरे रघ्घू शुकुल गांव पहुंचीं जहां पर कोरोना से अलग-अलग परिवारों के चार लोगों की मौत हो गई है. मृतक के परिजनों से मिलकर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की और मदद का भरोसा दिया.

स्मृति ईरानी जगदीशपुर के मोहोना पश्चिम गांव गईं जहां राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विजय कुमार शुक्ला की गत दिनों कोरोना से मौत हो गई. स्मृति ने शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ही परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ट्रामा सेंटर का भी निरीक्षण किया

केंद्रीय मंत्री ने जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ट्रामा सेंटर का भी निरीक्षण किया और चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया. ईरानी ने अधिकारियों से मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए. उनके साथ अमेठी के जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आशुतोष दुबे भी मौजूद थे. सीएमओ ने विस्तार से उन्हें चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी. ईरानी ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि यहां पर अल्ट्रासाउंड सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाया जाय.

यह भी पढ़ें-

Ayodhya: दीवारों पर वॉल पेंटिंग से विवाद, साधु-संतों ने सरकार से जताया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget