एक्सप्लोरर

UP News: अब घर बैठे आप खुद बना सकेंगे बिजली का बिल, इस सुविधा की शुरुआत, जानें- क्या है प्रोसेस

Lucknow News: ऊर्जा विभाग की ओर से बिजली बिल को लेकर तमाम समस्याओं के निपटारे के लिए 'ट्रस्ट बिलिंग' की पहल की गई है. जिससे बिल से जुड़ी परेशानियों का समाधान हो सकेगा.

Lucknow News: अक्सर बिजली उपभोक्ता इस बात की शिकायत करते हैं कि उनका बिजली का बिल गलत, या जरूरत से ज्यादा आया है या फिर उनके यूनिट की गलत गिनती हुई है. जिसकी वजह से बिल जमा होने में देरी होती है या भर ही नहीं पाते हैं, लेकिन अब इन तमाम समस्याओं से निजात मिलने जा रही है. उपभोक्ता अब खुद ही घर बैठे अपने बिजली के बिल को बना सकेंगे और उन्हें जमा भी कर सकेंगे.

ऊर्जा विभाग की ओर से बिजली बिल को लेकर तमाम समस्याओं के निपटारे के लिए 'ट्रस्ट बिलिंग' की पहल की गई है. जिससे बिल से जुडी तमाम परेशानियों का समाधान हो जाएगा और उपभोक्ता घर बैठकर बिल तैयार कर उसे जमा भी कर सकते हैं. 

सेल्फ बिल जेनरेशन की इस प्रक्रिया से कई परेशानियां अपने आप दूर होने लगेंगी, जैसे कि वक्त पर बिल न मिलने, गलत रीडिंग होने, गलत बिलिंग आदि समस्याएं जिसका समाधान इस प्रक्रिया से हाथों हाथ निकाला जा सकेगा. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को ही 'ट्रस्ट बिलिंग' की शुरुआत की और कंज्यूमर ऐप भी लॉन्‍च किया गया. 

घर बैठे बिल बना सकेंगे उपभोक्ता
ट्रस्ट बिलिंग को लेकर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश के 3.28 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा और वे आसानी से घर बैठकर अपना बिल उपभोक्ता बना पाएंगे. ट्रस्ट बिलिंग के तहत घरेलू व वाणिज्यिक श्रेणी के नौ किलोवाट भार तक के कस्टमर को ट्रस्ट बिलिंग की सुविधा दी जाएगी. विभागीय वेबसाइट या कंज्यूमर ऐप पर महीने में केवल एक बार मीटर रीडिंग दर्ज कर सकेंगे. 

ऐसे बनाएं अपने बिजली का बिल
ट्रस्ट बिलिंग के तहत सेल्फ बिल जनरेशन के लिए उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल की वेबसाइट www.uppcl.org अथवा www.upenergy.in पर लॉगिन करना होगा. वेबसाइट का पेज खुलने पर कंज्यूमर कॉर्नर में जाकर 'सेल्फ बिल जनरेशन' को क्लिक कर उसे लॉगिन कर रजिस्टर्ड करें. इसके बाद विद्युत कनेक्शन, खाता संबंधी जानकारी और वर्तमान मीटर रीडिंग व पिछले महीने की मीटर रीडिंग दर्ज करें. 

इसके अलावा यूपीपीसीएल की नव निर्मित मोबाईल कंज्यूमर ऐप (UPPCL Consumer APP) को एपल एप स्टोर अथवा गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लॉगिन करना होगा. यह मोबाइल एप्लिकेशन उपभोक्ताओं की सेवाओं के लिए नई बनाई गई है. इस पर लॉगिन के बाद Self Bill Generation का विकल्प मिलेगा. पूरी प्रक्रिया के बाद 24 से 48 घंटे में उपभोक्ता का बिल जनरेट हो जाएगा, जिसकी जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या रजिस्टर्ड ई-मेल के जरिए मिल जाएगी. 

विभाग की ओर से उपभोक्ता के घर जाकर मीटर रीडिंग चेक की जाएगी. अगर इसमें अंतर पाया गया तो बिल का डेढ़ गुना चार्ज वसूला जाएगा.

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Accident: सुरंग में वर्टिकल ड्रिलिंग से जगी आस, जानें- अब मजदूरों को निकालने में लगेगा कितना समय

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget