एक्सप्लोरर

अंबेडकर जयंती को लेकर कांग्रेस ने यूपी के सभी 75 जिलों को भेजा ये संदेश, करना होगा ये काम

UP News: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पूरे यूपी में कार्यक्रम आयोजित करेगी. इसके लिए पार्टी ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है. पार्टी ने जिला इकाइयों से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए.

Ambedkar Jayanti 2025: कल यानी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती है, इस मौके पर उत्तर प्रदेश में जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं. इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर प्रशासन प्रभारी व निवर्तमान उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने सभी जिला और नगर कांग्रेस कमेटियों को पत्र भेजा है.

पत्र में कहा गया है कि बाबा साहब अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता और एक महान सामाजिक सुधारक थे. उन्होंने जीवन भर दलितों, शोषितों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया. कांग्रेस पार्टी बाबा साहब के विचारों को हमेशा सम्मान देती रही है और उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में बराबरी, न्याय और समानता की बात करती है.

बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का अनुरोध
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि 14 अप्रैल को सभी जिलों और नगरों में कांग्रेसजन बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करें और जनता को यह बताएं कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को जागरूक करने और संविधान के ज़रिए हर वर्ग को बराबरी का हक दिलाने का जो सपना देखा था, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है.

कांग्रेस पार्टी का मानना है कि आज जब समाज में भेदभाव, नफ़रत और असमानता की घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे समय में बाबा साहब की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना बेहद जरूरी है. कार्यक्रम के अंत में सभी जिलों को आयोजन की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, नेहरू भवन, लखनऊ भेजने को भी कहा गया है.

14 अप्रैल 1891 को हुआ था डॉ. अंबेडकर का जन्म
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था. वह भारत के संविधान के मुख्य शिल्पकार थे और उन्होंने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया. उन्होंने महिलाओं, दलितों और श्रमिकों के अधिकारों के लिए कानूनों की नींव रखी. 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया और सामाजिक बदलाव की अलख जगाई. हर साल 14 अप्रैल को उनकी जयंती पर देशभर में विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा श्रद्धांजलि सभाएं और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. 

कांग्रेस पार्टी बाबा साहब को भारत निर्माण का अग्रदूत मानती है और उनके संविधानिक मूल्यों को अपनी विचारधारा का अहम हिस्सा मानती है. ऐसे में 2025 में बाबा साहब की जयंती पर कांग्रेस का यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि है, बल्कि सामाजिक न्याय और बराबरी की उसकी राजनीतिक प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है.

ये भी पढ़ें: यूपी: छेड़छाड़ के आरोपी का नाम हटाने के लिए दरोगा ने मांगी 50 हजार रिश्वत, अब हुआ ये एक्शन

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget