एक्सप्लोरर

UP Congress President: 24 अगस्त को लखनऊ में अजय राय संभालेंगे कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी, कार्यकर्ताओं के नाम पत्र जारी

Ajay Rai: उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष की लखनऊ में धूमधाम से ताजपोशी होगी. कार्यकर्ताओं के नाम जारी संदेश में कहा गया है कि पदभार ग्रहण समारोह 11 बजे रखा गया है.

New Congress President in UP: उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) 24 अगस्त को पार्टी मुख्यालय लखनऊ में पदभार ग्रहण करेंगे. पदभार ग्रहण समारोह संगठन से जुड़े सभी लोगों को 24 अगस्त की सुबह 10 बजे तक पार्टी मुख्यालय में हाजिर रहने का निर्देश दिया गया है. कांग्रेस महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि नए प्रदेश अध्यक्ष का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया जाएगा. अजय राय 17 अगस्त को यूपी कांग्रेस की कुर्सी सौंपी गई थी.

अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए कांग्रेस तैयार

दिनेश सिंह ने यूपी कांग्रेस के सभी वर्तमान और पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों, जिला, शहर, ब्लॉक, वार्ड कमेटी के सभी वर्तमान, पूर्व अध्यक्षों, वर्तमान एवं पूर्व सांसदों, विधायकों , प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया के प्रदेश और जिला प्रभारी, पूर्व लोकसभा, विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशियों और सभी कार्यकर्ताओं को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से 24 अगस्त की सुबह 11:00 बजे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने का आह्वान किया गया है. यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने एबीपी न्यूज को बताया कि कांग्रेस नए अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

24 अगस्त को अजय राय करेंगे पदभार ग्रहण

24 अगस्त को अजय राय वाराणसी से लखनऊ पहुंचेंगे. लखनऊ की सीमा में प्रवेश होने पर जगह-जगह नए प्रदेश अध्यक्ष का ढोल नगाड़ों से कार्यकर्ता स्वागत करेंगे. अजय राय के लखनऊ आने से कांग्रेस में ऊर्जा का संचार होगा. उन्होंने कहा कि अजय राय की राजनीति जमीनी है और कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले अजय राय को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपकर बड़ा दांव चला है. अजय राय की पहचान जुझारू नेता की है. जुझारू नेता की वजह से कार्यकर्ताओं का भी सड़क पर सरकार के उतरने का मनोबल बढ़ता है. अजय राय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से ताल ठोंककर भी सुर्खियों में आ चुके हैं.  

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुपरस्टार रजनीकांत की मुलाकात, सीएम के साथ देखेंगे 'जेलर' फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget