एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा की सियासत में सेंध लगाने को तैयार कांग्रेस? अजय राय के इस फैसले से अखिलेश की राह होगी मुश्किल

Azam Khan Case: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में रामपुर की कोर्ट ने सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे को सजा सुनाई थी. आजम खान फिलहाल सीतापुर की जेल में बंद हैं.

Azam Khan Ajay Rai Meeting: कांग्रेस और सपा में मध्य प्रदेश में सीटों को लेकर विवाद के बाद बढ़ी दूरियां अब मिटती नजर आ रही हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस मामले पर नरम पड़ने के बाद अब दोनों दलों की तल्खियों को मिटाने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने हाथ बढ़ाया है. इस कड़ी में अजय राय जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मुलाकात करने वाले हैं. कांग्रेस पार्टी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और कांग्रेस पार्टी की तरफ से सीतापुर जेल प्रशासन को अजय राय के मिलने जाने का पत्र भी भेजा जा चुका है.

अजय राय के साथ कांग्रेस पार्टी के कुछ लोग भी आजम खान से मिलने जाएंगे. अजय राय गुरुवार सुबह 11:00 बजे लखनऊ पार्टी दफ्तर से सीतापुर के लिए रवाना होंगे. आजम खान सीतापुर की जेल में बंद हैं. सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को बेटे के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में रामपुर की एक अदालत ने बुधवार को सात साल की सजा सुनाई थी. इस मामले में उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को भी दोषी करार देते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई गई. 

आजम खान को सीतापुर जेल में किया था शिफ्ट

तीनों को कोर्ट से सीधा रामपुर जेल ले जाया गया था. हालांकि, बीते रविवार को आजम खान को सीतापुर और अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में शिफ्ट कर दिया गया था. इस दौरान आजम खान ने एनकाउंटर की आशंका जताते हुए कहा था कि हमारा एनकाउंटर भी हो सकता है. 

सपा-कांग्रेस ने की योगी सरकार की आलोचना

आजम खान को लेकर सपा और कांग्रेस ने एक सुर में बीजेपी सरकार की आलोचना की है. अखिलेश यादव ने कहा था कि आजम खान और उनके परिवार को निशाना बनाकर समाज के एक पूरे हिस्से को डराने का खेल खेला जा रहा है. जेल से शिफ्ट करने को लेकर भी उन्होंने योगी सरकार की जमकर आलोचना की थी. 

क्या हैं सियासी मायने

कांग्रेस आजम खान के मुद्दे को लेकर पिछले कई दिनों से एक्टिव है. आजम खान पर चल रही कार्यवाइयों पर अजय राय पिछले दिनों अपना बयान दे चुके हैं. उन्होंने आजम खान का समर्थन करते हुए कहा था कि बीजेपी सरकार आजम खान पर बदले की भावना से केस करती रही है. कांग्रेस मुसलमानों का पुराना घर है, भले ही आजम खान सपा के नेता हों, लेकिन कांग्रेस उनके लिए हर लड़ाई लड़ेगी. हम कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े हैं. अजय राय यही नहीं रुके, उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर आजम खान कांग्रेस में होते तो उनके ऊपर इतना जुल्म नहीं होता.

मुस्लिम वोटरों को साधने में जुटी कांग्रेस

राजनीतिक पंडितों की मानें तो उत्तर प्रदेश की कांग्रेस पार्टी इस वक्त पूरे प्रदेश में प्रदेश में मुसलमानों को जोड़ने पर लगी हुई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इमरान मसूद की जॉइनिंग के बाद से कांग्रेस लगातार एक्टिव है. कांग्रेस पार्टी ने रालोद के भी प्रमुख मुस्लिम चेहरों को अपने साथ जोड़ा था और अब आजम खान के जरिए कांग्रेस पार्टी मुस्लिम वोटरों में अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है. समय-समय पर अजय राय कांग्रेस को मुसलमानों का पुराना घर भी बताते रहते हैं. 

यूपी कांग्रेस के लोग अंदरखाने इस बात को कह रहे हैं कि हम मुसलमानों के ज्यादा हितेषी हैं. अखिलेश यादव जिनकी पार्टी के आजम खान नेता है उन्होंने मात्र एक पोस्ट करने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. तो वहीं हमारे नेता अजय राय उनसे मिलकर उनका दुख दर्द बांटना चाहते हैं. हालांकि इस मुलाकात से सवाल यह है कि क्या इससे यूपी कांग्रेस और सपा के बीच चल रही सियासी तल्खियां मिटेंगी या आने वाले दिनों में और बढ़ेंगी. बता दें कि, मध्य प्रदेश में सीटों के बंटवारे को लेकर बीते दिनों अजय राय ने अखिलेश यादव पर तंज कसा था. जिसके बाद अखिलेश यादव ने भी कांग्रेसी नेताओं को कड़े तेवर में जवाब दिया था. 

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Elections 2024: आजम खान के जेल जाने पर एक्टिव हुई कांग्रेस, अजय राय के बयान से मिले ये संकेत, सपा की बढ़ेंगी मुश्किलें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget