एक्सप्लोरर

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ अजय राय ने उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की

UP Politics: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ रेप केस में एफआईआर दर्ज होने के बाद इस साजिश का हिस्सा बताया है.

UP News: सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि सीतापुर कोतवाली में एक पीड़िता ने 15 जनवरी को एक प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें बताया गया है कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने चार वर्षों से शादी का झांसा देकर और राजनीतिक करियर में सहायता देने के नाम पर पीड़िता का बलात्कार किया है.

कांग्रेस सांसद पर लगे आरोप और उसके बाद दर्ज एफआईआर पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने प्रतिक्रिया दी है. अजय राय ने अपने बयान में कहा, 'राकेश राठौर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है, इसलिए यह सारी कार्रवाई एक सुनियोजित साजिश लग रही है. इस मामले की तत्काल एक उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए ताकि वास्तविक सज बाहर आए.'

वहीं पीड़िता ने अपने कथन के समर्थन में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य कॉल रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई है. पुलिस ने गहनता से अध्ययन किया है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी की तरफ से लगातार धमकी दी जा रही है. पीड़िता और अभियुक्त सजातीय हैं. उन्होंने बताया कि उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर सीतापुर नगर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया है.

Noida News: नोएडा के वेदवन पार्क से लाखों रुपये के नोजल चोरी, हर दिन होने वाला लेजर शो रुका

बीजेपी से रहे चुके हैं विधायक
विवेचना के क्रम में साक्ष्य का संकलन कराया जा रहा है. पीड़िता का मेडिकल और न्यायाधीश के समक्ष बयान भी दर्ज कराया गया है. न्यायाधीश के सामने पीड़िता ने अपनी घटना की पुष्टि की है. विधिक कार्यवाही की जा रही है. पीड़िता को उचित सुरक्षा भी प्रदान की जा रही है. राकेश राठौर 2017 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में सीतापुर से चुने गए थे.

मई 2021 में, उनकी निजी बातचीत के कई ऑडियो लीक हुए थे, जिसमें वह सरकार की कड़ी आलोचना कर रहे थे, खासकर कोरोना महामारी की प्रतिक्रिया पर. साथ ही पार्टी के भीतर जातिवादी रुझान की भी शिकायत कर रहे थे. भाजपा का दामन छोड़ने के बाद राकेश राठौर ने सपा का रुख कर लिया. इसके बाद कांग्रेस में चले गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget