एक्सप्लोरर

महाकुंभ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर CM योगी का 'ऑपरेशन 11', ऐसे काबू की जाएगी भीड़

Mahakumbh 2025: बसंत पंचमी पर महाकुंभ में देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अमृत स्नान के लिए पहुंचने की उम्मीद है. इस मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने खास प्लान बनाया है.

Prayagraj News Today: प्रशासन ने महाकुंभ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन के जरिये क्राउड मैनेजमेंट का स्पेशल प्लान तैयार किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश पर यह योजना बनाई गई है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से वन वे रूट तैयार किया गया है. जिससे मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ जैसी घटना को रोका जा सके.

इसके अलावा पांटून पुलों पर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए भी विशेष इंतजाम किया गया है. सबसे खास बात यह है कि त्रिवेणी के घाटों पर अत्यधिक दबाव रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है. जहां वरिष्ठ अधिकारी भी टीम के साथ तैनात रहेंगे. बैरिकेडिंग की संख्या भी बढ़ा दी गई है.

'ऑपरेशन 11' से क्राउड मैनेजमेंट प्लान

1. वन वे रूट पर सख्ती से होगा अमल
महाकुंभ में बसंत पंचमी के दिन वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया है. श्रद्धालुओं के सुगम यातायात और अत्यधिक संख्या होने पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा. अधिकतर पांटून पुलों पर आवागमन जारी रहेगा. साथ ही स्नान करने वाले घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है.

2. प्रमुख क्षेत्र में सुरक्षा सख्त
न्यू यमुना ब्रिज पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. नैनी से संगम की ओर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए एक अतिरिक्त राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है. इसके अलावा दो मोटर साइकिल दस्ते लगातार गश्त करेंगे. यही नहीं ब्रिज की साइड रेलिंग को सुदृढ़ किया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके.

3. शास्त्री सेतु पर विशेष निगरानी
झूंसी से संगम की ओर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए एक कंपनी पीएसी और एक राजपत्रित अधिकारी की विशेष रूप से तैनाती की गई है. साथ ही दो मोटर साइकिल दस्ते सक्रिय गश्त में रहेंगे.

4. टीकरमाफी मोड़ पर भीड़ प्रबंधन
एक राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में सीएपीएफ को तैनात किया गया है. झूंसी की ओर से टीकरमाफी मोड़ आने वाली ट्रैफिक को कटका तिराहा, जिराफ चौराहा, छतनाग मोड़ और समुद्रकूप मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा. श्रद्धालुओं के सुगम यातायात के लिए सड़क की डिवाइडर को समतल किया गया है.

5. फाफामऊ, पांटून पुलों पर विशेष इंतजाम
फाफामऊ पुल और पांटून पुलों पर विशेष इंतजाम किया गया है. दो मोटरसाइकिल दस्तों से पुलिसकर्मी लगातार भ्रमण करेंगे और ट्रैफिक नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की एंट्री और एग्जिट के लिए पीएसी को तैनात किया गया है.

6. रेलवे स्टेशन- बस मूवमेंट के विशेष इंतजाम
झूंसी रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई है. यहां एक राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में पीएसी को लगाया गया है. एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है. साथ ही रेलवे अधिकारियों से समन्वय कर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा रही है.

7. बस संचालन की योजना तैयार
अस्थायी बस स्टेशन सरस्वती द्वार से गोरखपुर और वाराणसी के लिए बस संचालन के इंतजाम किया गया हैं. रात में पर्याप्त संख्या में रिजर्व बसें झूंसी में पार्क की जाएंगी. अन्दावा से सरस्वती द्वार और सहसों के लिए शटल बसें संचालित होंगी, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी असुविधा न होने पाए.

8. प्रयाग जंक्शन पर विशेष सुरक्षा
तीन पुलिस उपाधीक्षकों के नेतृत्व में पुलिस और दो कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है. आईईआरटी फ्लाईओवर की तरफ से प्रयाग जंक्शन की ओर जाने वाली ट्रैफिक को रोकने के लिए युधिष्ठिर चौराहे पर मजबूत बैरिकेडिंग और पर्याप्त पुलिस बल का इंतजाम किया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में साइनेज की व्यवस्था की गई है.

9. इन चौराहों की भीड़ नजर
मेडिकल कॉलेज चौराहे और बालसन चौराहे पर डायवर्जन के लिए राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है. बालसन से बख्शी बांध होते हुए नागवासुकी क्षेत्र की ओर डायवर्जन रहेगा. स्टैनली रोड चौराहे से श्रद्धालुओं को लाजपत राय रोड, मंडलायुक्त कार्यालय तिराहे से भारत स्काउट होते हुए मजार चौराहे से दाहिने मोड़कर आईईआरटी पार्किंग के बगल से मेला क्षेत्र ले जाया जाएगा. 

10. इसके अलावा अन्दावा और सहसो चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस और यातायात पुलिस की तैनाती की गई है. यहां नौ मोटर साइकिल दस्ते लगातार निगरानी करेंगे. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्रेन की व्यवस्था की जा रही है.

11. अतिरिक्त फोर्स का प्रबंध
तृतीय अमृत स्नान पर्व के लिए दो कंपनी आरएएफ और तीन कंपनी पीएसी का अतिरिक्त प्रबंध किया गया है. संवेदनशील स्थानों पर राजपत्रित अधिकारी निगरानी करेंगे. 56 क्विक रिस्पांस टीम (QRT) की तैनाती की गई है. प्रभावी पेट्रोलिंग के लिए 15 मोटर साइकिल दस्ते तैनात किए गए हैं. प्रमुख चौराहों और डायवर्जन प्वाइंट्स के बैरियर पर सीएपीएफ और पीएसी का इंतजाम किया गया है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में भगदड़ में मौत के आंकड़ों से हुई छेड़छाड़? FIR दर्ज करने की उठी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget