एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सतीश महाना ने सभी दलों से की ये खास अपील

UP Assembly Winter Session 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र कल से शुरू होगा, इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों के साथ बैठक में सहयोग देने की अपील की.

UP Assembly Winter Session 2024 News: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल यानी सोमवार (16 दिसंबर) से शुरू होगा. इससे पहले यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों से साल 2024 के तीसरे सत्र को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए सभी दलों से सहयोग देने का अनुरोध किया है. 

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि संसदीय व्यवस्था में संवाद और सकारात्मक चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से लोकतंत्र मजबूत होता है. इस मौके पर सभी दलीय नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को सदन चलाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया.

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि देश की सबसे बड़ी विधानसभा की चर्चा पूरे देश में है. स्वाभाविक रूप से उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही पूरे देश के विधान मण्डलों के लिए एक मानक आदर्श के रुप में उपस्थिति दर्ज कराती है. उन्होंने कहा कि इसका सारा श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सभी दलों को जाता है. 

विधानसभा अध्यक्ष ने की ये अपील
सतीश महाना ने कहा कि सदन में मुख्यमंत्री का पूरा सहयोग मिलता है. उन्होंने कहा कि मैंने अपने संसदीय जीवन में जितना समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सदन में देते हुए देखा है, उतना किसी को नहीं देखा है. सतीश महाना ने सभी दलीय नेताओं से अनुरोध किया कि वे अपना-अपना पक्ष सदन में शालीनता और संसदीय मर्यादा के तहत रखकर प्रेमपूर्ण वातावरण में सदन में बहस करें.

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के संचालन में विधानसभा अध्यक्ष और सभी दलों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि 18वीं विधानसभा का संचालन जिस गरिमा और सकारात्मक दृष्टिकोण से हो रहा है, वह अन्य संसदीय फोरम में न के बराबर देखने को मिलता है. 

सीएम ने की सतीश महाना की तारीफ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "18वीं विधानसभा में सभी दलों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलता है और सरकार भी उनके विचारों पर अमल करने का प्रयास करती है." उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में सभी दलों के सहयोग से सदन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है. सीएम योगी ने उम्मीद जताई कि आगामी सत्र में भी जनता से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी.

इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी दलीय नेताओं को आश्वस्त किया कि सरकार पूरी गंभीरता के साथ सभी सदस्यों के प्रस्ताव पर सदन में पूरी गंभीरता के साथ चर्चा की जाएगी, जिससे विकास को नई गति देने और उसे आगे बढ़ाने में मदद मिले. 

इन नेताओं ने रखे विचार
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भावना के अनुरूप सभी दलीय नेताओं से सदन में शान्तिपूर्ण सहयोग करने की अपील की है. सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, नेता विधानमंडल अपना दल (सोनेलाल) रामनिवास वर्मा, नेता विधानमंडल राष्ट्रीय लोकदल राजपाल बालियान, नेता विधानमंडल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (प्रतिस्थानी) बेदीराम मौजूद रहे.

इसके मौके पर निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, नेता विधानमंडल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की आराधना मिश्रा ‘मोना’, रघुराज प्रताप सिंह ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए और सदन की कार्यवाही को सुचारू रुप से चलाने में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से होगा शुरू, 17 दिसंबर को पेश हो सकता है अनुपूरक बजट

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget