एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से होगा शुरू, 17 दिसंबर को पेश हो सकता है अनुपूरक बजट

UP Assembly Winter Session 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर विपक्ष की आज अलग-अलग बैठकों में तय हुआ कि संभल, बहराइच हिंसा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे.

UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल 16 दिसंबर (सोमवार) से शुरू होगा. इस सत्र को लेकर विपक्षी दलों ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है और छोटे सत्र के दौरान जोरदार हंगामे के आसार हैं. वहीं इसी सत्र में 17 दिसंबर को 15 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट भी पेश हो सकता है. महाकुंभ पर केंद्रित अनुपूरक बजट का आकार 12 से 15 हजार करोड़ रुपये के बीच होने की संभावना है.

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन औपचारिक कार्य जैसे अध्यादेशों, अधिसूचनाओं, नियमों को सदन के पटल पर रखा जाएगा और विधायी कार्य निपटाए जाएंगे. इसके बाद अगले दिन 17 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश किया होगा और फिर 18 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी, जिसके बाद उसे पारित किया जाएगा.

महाकुंभ के लिए होगा अनुपूरक बजट का मुख्य हिस्सा 

वहीं 19 और 20 दिसंबर को विधायी कार्य होंगे. अनुपूरक बजट का मुख्य हिस्सा महाकुंभ के लिए परिवहन विभाग, नगर विकास विभाग सहित कुंभ से जुड़े अन्य विभागों को आवंटित किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त औद्योगिक विकास और एमएसएमई को भी बजट में हिस्सा दिया जाएगा. मुख्य विपक्षी दल सपा और उसके सहयोगी पहले दिन संभल-बहराइच हिंसा का मुद्दा उठाएगी.

संभल-बहराइच हिंसा के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने की बैठक

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर विपक्ष की आज अलग-अलग बैठकों में तय हुआ कि संभल, बहराइच हिंसा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे. इसके साथ यूपी की कानून व्यवस्था और बुलडोजर एक्शन भी निशाने पर रहेगा. यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 11 बजे होने के साथ ही हंगामे की प्रबल संभावना है.

18 दिसंबर को यूपी विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस

वहीं यूपी कांग्रेस 18 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करेंगी. कांग्रेस यूपी में बढ़ती बिगड़ती कानून व्यवस्था, बिजली का निजीकरण, किसानों का गन्ना बकाया और बढ़ती मंहगाई आदि समस्याओं को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी. इसके लिए पार्टी की तरफ से अलग-अलग बैठक हुईं हैं जिसमें रणनीति तय हुई है. 

'सड़क पर आकर लड़िए, ट्विटर-ट्विटर मत कीजिए', मायावती पर क्यों भड़क गए कांग्रेस नेता अजय राय?

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget