एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद के मकान के आसपास भी नहीं रहना चाहते लोग, घर छोड़कर कर रहे हैं पलायन

Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड का असर प्रयागराज के चकिया इलाके पर भी पड़ा है जहां के लोग अब अपने घरों में नहीं रहना चाहते और शांति तलाशने नया मकान ढूंढ रहे हैं.

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज (Prayagraj) के चर्चित उमेश पाल शूटआउट (Umesh Pal Murder Case) केस ने शहर के एक इलाके की पहचान पर बदनुमा दाग लगा दिया है. इस इलाके में पिछले डेढ़ महीने से हो रही गतिविधियों और आए दिन पुलिस की छापेमारी के चलते लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है. यहां किराए पर रहने वाले तमाम लोग अब घरों को छोड़ने लगे हैं. लोग अब इस इलाके को छोड़कर अब दूसरी जगह पर आशियाना खोजने लगे हैं.

बात हो रही है शहर के उस चकिया इलाके की जिसकी पहचान गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के नाम से होती है. अतीक का पुश्तैनी मकान और दफ्तर इसी चकिया इलाके में है. पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन बेटों के साथ इसी इलाके में रहती थीं. अतीक अहमद का ससुराल भी इस इलाके में है. अतीक अहमद के गैंग के ज्यादातर सदस्य और करीबी भी इसी इलाके में रहते हैं. उमेश पाल शूटआउट केस के बाद यहां दो जगहों पर बुलडोजर भी चल चुका है. पांच लाख रुपए का ईनामी गुड्डू मुस्लिम भी इसी इलाके का रहने वाला है.

छापेमारी से स्थानीय लोग भी हैं परेशान
उमेश पाल शूटआउट केस के बाद इस इलाके में लगातार हलचल मची रहती है. पुलिस और एसटीएफ की टीमें पूरे दिन हूटर बजाते हुए घूमती रहती हैं. दिन में कई जगहों पर छापेमारी की जाती है. इस इलाके से कई आरोपियों और संदिग्धों को पकड़ा गया है. ऐसे में यहां रहने वाले लोगों के मन में इस बात का डर रहता है कहीं वह भी किसी मुश्किल में ना फंस जाएं. इलाके का माहौल खराब होने से यहां किराए पर रहने वाले लोग अब घरों को खाली करने लगे हैं. उन्हें लगने लगा है कि अगर उन्हें पैसे खर्च कर किराए पर रहना है तो वह किसी सुकून और शांति की जगह पर रहें.

अतीक अहमद के पुश्तैनी मकान के सामने घरों पर लगे बोर्ड
उमेश पाल शूटआउट केस के बाद यहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मकानों को छोड़ दिए हैं और दूसरी जगह पर शिफ्ट होने लगे हैं. कई जगहों पर तो घरों पर किराए पर जगह खाली होने का बोर्ड तक लग गया है. अतीक अहमद के पुश्तैनी घर के सामने के मकान पर भी किराए पर जगह खाली होने का बोर्ड लगा हुआ है. इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि अतीक और उसके गिरोह के चलते यह इलाका बदनाम हो चुका है. कोई भी बदनाम इलाके में नहीं रहना चाहता. इसी वजह से लोग इस इलाके से पलायन करने को मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें-

Varanasi News: वाराणसी में तेज प्रताप यादव के साथ होटल में बदसलूकी, आधी रात सामान सहित निकाला बाहर

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget