एक्सप्लोरर

अमित शाह के जिस बयान पर मचा है बवाल उस पर CM योगी ने दिया रिएक्शन, PM मोदी की पोस्ट की शेयर

CM Yogi on Amit Shah: सीएम योगी ने कहा बीजेपी ने आरक्षण बढ़ाने, शिक्षा और सरकारी नौकरियों में अवसर प्रदान करने के लिए अहम कदम उठाए हैं, जो बाबा साहेब के दृष्टिकोण को वास्तविक नीतियों में बदल रहे हैं.

UP News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद शीतकालीन सत्र में चर्चा के दौरान बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर बयान दिया था. उनके बयान के बाद विपक्षी दल भड़क गए. हालांकि बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बयान को लेकर सफाई दी. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बयानों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा.

प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया "कांग्रेस हमेशा पिछड़े समुदायों को सशक्त बनाने में नाकाम रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के समानता के दृष्टिकोण को लागू करने में सक्रिय रूप से काम कर रही है."

'कांग्रेस बात करती है काम नहीं'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "बीजेपी ने आरक्षण बढ़ाने, शिक्षा और सरकारी नौकरियों में अवसर प्रदान करने के लिए अहम कदम उठाए हैं, जो बाबा साहेब के दृष्टिकोण को वास्तविक नीतियों में बदल रहे हैं और लोगों के जीवन को आकार दे रहे हैं." उन्होंने आगे लिखा, "दूसरी तरफ कांग्रेस सिर्फ बात करती है, लेकिन काम नहीं करती है."

पीएम मोदी ने साधा निशाना
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान की वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के अपमान करने और एससी एसटी की अनदेखी करने के कांग्रेस के काले अध्याय का पर्दाफाश कर दिया."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा, "केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने तथ्यों से कांग्रेस को स्तब्ध कर दिया, यही वजह कि वे अब नाटक कर रहे हैं." उन्होंने आगे लिखा, "कांग्रेस के लिए यह दुख की बात है क्योंकि जनता अब सच जान चुकी है."

अमित शाह के बयान से बवाल
कांग्रेस पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान की कड़ी आलोचना की थी. इसकी वजह यह है कि अमित शाह ने मंगलवार को सदन में संविधान पर चर्चा के दौरान बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में कहा था, "अब ये एक फैशन हो गया है. अंबेडकर, अंबेडकर. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता." 

कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस बयान के बाद सियासी वावेला शुरू हो गया. इस बयान को कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान करार दिया और केंद्री गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की. इसके बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर गहरी नाराजगी जताई.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अमित शाह का बयान पूरी तरह से असंवेदनशील और अपमानजनक है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वे गृहमंत्री अमित शाह को रात 12 बजे से पहले बरखास्त करें. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और शाह एक-दूसरे के पापों और गलत बयानों का बचाव करते हैं, जिससे समाज में एक गलत संदेश जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 'इस अपमान का बदला जरूर लेंगे याद रखना', अमित शाह के बयान पर चंद्रशेखर आजाद हुए फायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget