एक्सप्लोरर

यूपी में शत्रु संपत्तियों पर गायों के लिए घर बनवाएगी योगी सरकार, केंद्र सरकार से मांगी डिटेल

Enemy Property in UP: देश में सबसे ज्यादा शत्रु संपत्तियां यूपी में हैं. इस योजना के तहत केंद्र सरकार जमीन मुहैया कराएगी और जरूरी सुविधाएं विकसित करने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार उठाएगी.

UP Enemy Property: उत्तर प्रदेश में अब गोवंश देखभाल के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. जिसके तहत प्रदेश की शत्रु संपत्तियों पर गायों के लिए नया घर बनाया जाएगा. इन शत्रु सम्पत्तियों पर न केवल गायों की देखभाल की व्यवस्था की जाएगी बल्कि उनके लिए चारा भी उगाया जाएगा. राज्य सरकार ने इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से संपत्तियों का डीटेल मांगा गया है. 

इस योजना में जमीन केंद्र सरकार मुहैया कराएगी और जरूरी सुविधाएं विकसित करने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार उठाएगी. देश में सबसे ज्यादा शत्रु संपत्तियां यूपी में हैं. इनकी संख्या करीब 6017 है. जिन पर अब पशुओं के लिए घर बनाने की तैयारी की गई है. जहां पशुओं की देखभाल के साथ उनके चारे तक की व्यवस्था हो सकेगी. 

शत्रु संपत्ति पर बनेंगे गायों के लिए आश्रय
उत्तर प्रदेश में 7624 गो आश्रय स्थल हैं. जिनमें 12 लाख से ज्यादा गोवंश हैं. ऐसे में पशुओं की संख्या को देखते हुए उनके लिए हरे चारे की कमी है. यही नहीं गोशालाएं भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है. जिसकी वजह से अक्सर गोवंश सड़कों पर घूमते दिखाई देते हैं.  ऐसे में गायों के लिए नए-नए स्थान तलाशे जा रहे हैं. ताकि वहां हरे चारे के उत्पादन के साथ ही कृत्रिम गर्भाधान व शोध केंद्र भी बन सके.

इसी रणनीति के तहत प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से लखनऊ और सीतापुर समेत सभी जिलों में शत्रु संपत्ति हासिल करने के लिए संपर्क किया है. यहां देसी गायों के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया जाएगा. ज्यादातर शत्रु संपतियां मुसलमानों की हैं, ऐसे में मुसलमानों का एक बड़ा तबका इस फैसले का विरोध कर सकता है.

बता दें कि आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान के विभाजन के वक्त जो लोग अपनी संपत्तियां छोड़कर भारत से पाकिस्तान चले गए थे. उनकी संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित किया गया था. साल 1965 में पाकिस्तान से हुए युद्ध के बाद 1968 में शत्रु संपत्ति अधिनियम पारित किया गया था. जिसके तहत भारत से पाकिस्तान गए जिन लोगों ने पाकिस्तान की नागरिकता ले ली थी उनकी सारी अचल संपत्ति को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया था जिस पर भारत सरकार का अधिकार है. 

मोहन भागवत से सीएम योगी की मुलाकात के कई मायने, हार्ड हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के एजेंडे पर रहेगा जोर

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
UP News: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ
वाराणसी: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget