एक्सप्लोरर

UP News: 'कुछ लोगों ने उन्हें बहला दिया था', सीएम नीतीश कुमार की तारीफ कर बोले योगी के मंत्री

UP Politics: बिहार में सियासी उठापटक के बीच सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर आरजेडी का साथ छोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया है. यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने उनका समर्थन किया है.

Bihar Politics Crisis: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले  बिहार की गलियारों में सिसायी हलचल देखी जा रही है. देखा गया कि इस उठापटक के बीच एक बार फिर बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव का साथ छोड़ कर एनडीए का दामन थाम लिए हैं. जिसके बाद कई राजनेताओं ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इस रवैये पर निशाना साधा. वहीं एनडीए के घटक दल निषाद पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बिहार में हुई राजनीतिक हलचल पर सीएम नीतीश कुमार का बचाव किया है. 

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सीएम नीतीश कुमार का बचाव करते हुए कहा है कि कुछ लोगों ने उन्हें बहला दिया था, लेकिन बिहार की जनता के हित में उन्होंने अपनी सोच और विचारधारा में बदलाव किया है. तो यह कतई गलत नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व की वजह से तमाम लोगों की सोच बदली है. नीतीश कुमार फिर से वापस आ रहे हैं तो इसके बाद बिहार में भी अब यूपी और दूसरे बीजेपी शासित राज्यों की तरह ही विकास होगी. 

सीएम नीतीश कुमार ने बदली सोच 

राज्यों में विकास तभी होता है, जब डबल इंजन की सरकार काम करती है. नीतीश कुमार ने इसी जरूरत को समझा और इसी वजह से उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया है. नीतीश कुमार ने थोड़ी हिचकिचाहट दिखाने के बाद अपनी सोच बदल ली है. इसी वजह से एनडीए पूरी तरह से उनके साथ है. संजय निषाद के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के दूसरे नेता 24 घंटे जनता के हित की बात करते हैं. जनता की सेवा में लगे रहते हैं. यही वजह है कि आम जनता के साथ ही तमाम पार्टियों भी उनके साथ जुड़ रही हैं. 

संजय निषाद ने कांग्रेस पर साधा निशाना  

संजय निषाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा है कि उनकी यात्रा का कोई फायदा नहीं होने वाला है, क्योंकि जनता हर तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही पसंद कर रही है. लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है और जिस तरह से देश में मोदी की लोकप्रियता बड़ी है. उसे देखते हुए हाल फिलहाल किसी की यात्रा कामयाब होने वाली नहीं है.

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा है कि अखिलेश यादव जिस पीडीए की बात कर रहे हैं. उसके लिए उन्होंने कुछ नहीं किया है. पिछड़े वर्ग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही तमाम काम किए हैं. इस वजह से पिछड़े वर्ग के लोग इस बार भी उन्हीं पर भरोसा जताएंगे. विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहा है और उसके दावों में कोई दम नहीं है. मोदी की अगुवाई में देश तेजी से तरक्की कर रहा है. संजय निषाद एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम में आए हुए थे.

ये भी पढ़ें: UP News: सीएम नीतीश कुमार के फैसले पर अखिलेश यादव ने निकाली भड़ास, जानें- सपा मुखिया ने क्या कुछ कहा?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
UP MLC चुनाव: आजमगढ़ में रुपये बांटने का आरोप, 2.41 लाख कैश के साथ 4 पकड़ाए
UP MLC चुनाव: आजमगढ़ में रुपये बांटने का आरोप, 2.41 लाख कैश के साथ 4 पकड़ाए
Explained: आजम खान पश्चिमी UP की सियासत में 'हाथी' तो हैं, लेकिन क्या 'शेर' नहीं रहे?
आजम खान पश्चिमी UP की सियासत में 'हाथी' तो हैं, लेकिन क्या 'शेर' नहीं रहे?
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर में भी झड़प
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर में भी झड़प

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget