एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी की सियासत में अपने खास दोस्त से मिले उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, कंधे पर हाथ रखे सामने आई तस्वीर

जातीय जनगणना के ऐलान के बाद यूपी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य खास तौर पर बहुत मुखर हैं. अब उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो सियासत में अपने खास दोस्त के साथ नजर आ रहे हैं.

UP Politics: केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने का ऐलान किया है, जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी समेत एनडीए के सहयोगी दल इसे पीएम मोदी का मास्टर स्ट्रोक बताने में जुटे हैं और इस फैसले ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दे रहे हैं. इस ऐलान के बीच योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाक़ात की और एक दूसरे को बधाई दी. 

केशव प्रसाद मौर्य और संजय निषाद दोनों ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. इन तस्वीरों में दोनों नेता बेहद ख़ुश दिखाई दे रहे हैं.तस्वीर में दोनों ने एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखा हुआ है.

केशव प्रसाद मौर्य ने इस मुलाकात को औपचारिक बताया. उन्होंने कहा कि- 'उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद से लखनऊ स्थित सात कालिदास मार्ग स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश एवं उनके क्षेत्र में जारी विकास परियोजनाओं पर विस्तृत विमर्श किया.'

इस मुद्दे पर हुई दोनों नेताओं में बात
हालांकि कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने इस मुलाकात के पीछे जातिगत जनगणना को वजह बताया. निषाद ने पीएम मोदी को जातीय जनगणना कराने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहम् फैसले जातिगत जनगणना पर हार्दिक बधाई. आज लखनऊ में  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर शिष्टाचार मुलाक़ात कर जातिगत जनगणना पर हार्दिक बधाई दिए. 

दरअसल केंद्र सरकार ने बीते दिनों जातीय जनगणना का ऐलान कर विरोधियों को हैरान कर दिया है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर आवाज बुलंद कर रहा था. वहीं बीजेपी के अंदर से भी कई सहयोगी दल और पिछड़े नेता इसकी हिमायत करते आए हैं. ऐसे में इस फैसले को लेकर उन्होंने खुशी जताई है और अब वो सपा-कांग्रेस समेत विरोधी दलों पर भी हमलावर दिखाई दे रहे हैं. 

विरोधी दलों पर साधा निशाना
इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि 'परिवादी तिकड़ी में जकड़ी कांग्रेस, सपा और राजद तीनों जाति जनगणना का श्रेय लेने का झूठमूठ का हल्ला मचा रहे हैं. दस साल पहले यूपीए शासनकाल में राजद नेता लालू प्रसाद यादव और सपा नेता मुलायम सिंह यादव यानी दो यादव परिवार कांग्रेस के शाही परिवार की मज़बूत बैसाखी बनकर केंद्र की सत्ता में अपना हिसाब-किताब साफ कर रहे थे. 

उत्तराखंड में बदला मौसम, केदारनाथ समेत अन्य धामों में बारिश और हिमपात, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोनों को जांच एजेंसियों का खौफ दिखा रही थी. आय से अधिक संपत्ति के संगीन मामले थे. अमेरिका से परमाणु समझौता कराने में भी सपा की कथित भूमिका थी। जाति जनगणना की पैरोकारी तब केवल छलावा भर थी. अब जाति जनगणना का झूठा श्रेय लेकर ख़ुशी में पटाखा फोड़कर अपनी जग हंसाई करा रहे हैं. इससे कोई इनकार नहीं कर सकता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की कमान संभालने के बाद दबी-कुचली जातियों को एक नई चेतना मिली है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget