एक्सप्लोरर

यूपी में इस एक्सप्रेस वे पर हो सकता है बड़ा फैसला, कैबिनेट की बैठक में मुहर के आसार

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट की बैठक आज होनी है. इसमें ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है.

UP News:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के साथ-साथ मंजूरी की संभावना जताई जा रही है. खासकर आवास और लोक निर्माण विभाग (PWD) से जुड़े मसलों पर कैबिनेट की सहमति मिल सकती है.

बैठक में सबसे बड़ा प्रस्ताव यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने को लेकर है. अभी तक यह कार्य यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIDA) को सौंपा गया था, लेकिन अब इसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को दिए जाने की तैयारी है. इसके लिए यीडा के पहले से मंजूर प्रस्ताव को रद्द कर NHAI को निर्माण कार्य सौंपने का रास्ता साफ किया जाएगा. माना जा रहा है कि इससे प्रोजेक्ट में तेजी आएगी और निर्माण गुणवत्ता भी बेहतर होगी.

गौरतलब है कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए बनाया गया था, जिसे 2018 में शुरू किया गया था. अब इसे यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी है ताकि फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आगरा की ओर से आने-जाने वालों को सीधा फायदा मिल सके.

पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के परिजनों से मिले RLD नेता अनुपम मिश्रा, कहा- 'परिजन भय के माहौल में, आरोपी फरार'

उत्तर प्रदेश हाईटेक टाउनशिप नीति भी होगी पेश
इसके अलावा, आवास विभाग की ‘उत्तर प्रदेश हाईटेक टाउनशिप नीति’ में संशोधन से जुड़ा प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखा जाएगा. यह नीति शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई थी, जिसमें बड़े निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई सुविधाएं दी जाती हैं. अब इसमें कुछ बदलाव कर उसे और सरल और निवेशक-हितैषी बनाया जाएगा.

इसी के साथ नगरीय उपयोग प्रभार (Urban Use Charges) वसूलने के लिए तैयार की गई नई नियमावली को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है. यह नियमावली उन लोगों से शुल्क वसूली के नियम तय करेगी, जो कृषि भूमि को नगरीय उपयोग में बदलते हैं.

कैबिनेट बैठक में अन्य विभागों के छोटे-बड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है. माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र से पहले सरकार तमाम योजनाओं और विकास कार्यों को गति देने के लिए नीतिगत फैसले तेज कर रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget