UP Cabinet Expansion Highlights: योगी कैबिनेट में शामिल हुए ओपी राजभर सहित ये चार मंत्री, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई शपथ
Cabinet Expansion Live Highlights: योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को शाम पांच बजे हुआ. योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला कैबिनेट विस्तार था.

Background
Yogi Cabinet Expansion Highlights: देश के सबसे बडे़ राज्य उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है. सूत्रों की माने तो मंगलवार शाम पांज बजे राजभवन में तीन मंत्रियों का शपथ ग्रहण तय है. हालांकि सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का मंत्री बनना तय माना जा रहा है. लेकिन इस बीच उनके एक बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है.
जब मीडिया ने मंगलवार को ओम प्रकाश राजभर से कैबिनेट विस्तार को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'हमें राजभवन या सीएमओ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. हमें सिर्फ खबर मिली है कि शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा.' जब उनसे पूछा गया कि वह कौन सा विभाग चाहते हैं, तब उन्होंने कहा, 'हमारी कोई मांग नहीं है. यह सीएम को तय करना है कि कौन सा विभाग किसे देना है.'
हालांकि सुभासपा के अलावा बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का बीते दिनों हिस्सा बनी आरएलडी को भी कैबिनेट में जगह मिलने की पूरी संभावना है. आरएलडी के विधायक अनिल कुमार के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा बीजेपी से भी दारा सिंह चौहान और आकाश सक्सेना का नाम चर्चा में है.
गौरतलब है कि ये कैबिनेट विस्तार ऐसे वक्त में हो रहा है जब बीते दिनों ही राज्यसभा चुनाव संपन्न हुआ है और उस दौरान ओम प्रकाश राजभर के नाराजगी की खबरें खुब सुर्खियों में रही थी. हालांकि कई मौकों पर उन्हें इन खबरों का खंडन किया था. लेकिन अब एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन जारी है और इस बीच मंत्रीमंडल विस्तार का फैसला किया गया है.
बता दें कि राज्य में 13 सीटों के लिए एमएलसी चुनाव हो रहे हैं. वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन दलों के बीच सीट बंटवारे की बात भी लगभग फाइनल हो चली है. आरएलडी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम का एलान भी कर दिया है.
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद क्या बोले SBSP प्रमुख ओपी राजभर
वहीं उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद SBSP प्रमुख ओपी राजभर ने कहा, "गरीबों की सेवा का जो लक्ष्य है उसमें हम अनवरत काम करते रहते हैं. सरकार की जो भी योजनाएं हैं उसे हम गरीब और कमजोर लोगों तक पहुंचाने का हम काम करेंगे, उन्हें न्याय दिलाने का काम करेंगे."
कौन है योगी कैबिनेट में शामिल होने रालोद विधायक अनिल कुमार
तीसरी बार विधायक
मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी सीट से मौजूदा विधायक
जाट का राजनीतिक असर मुख्य रूप से पश्चिमी यूपी में पाया जाता है
यूपी की आबादी का लगभग 5 %
पश्चिमी यूपी (जाटलैंड) के कुल वोटों में करीब 17 %
18 लोकसभा सीटों पर जाट वोट बैंक असर
खासा असर - मथुरा, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ
कुछ प्रभाव रहा है- बिजनौर, हापुड़, आगरा, हाथरस, गाजियाबाद, अमरोहा, सहारनपुर






















