एक्सप्लोरर

UP News: यूपी कैबिनेट में 41 प्रस्ताव पास, ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी, अब किए जा सकेंगे तबादले

बलिया के रसड़ा में ट्रांसमिशन सबस्टेशन की लागत 537 करोड़ लागत करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है. जेवर एयरपोर्ट बनाने के लिए ली गई किसानों की जमीन का मुआवजा देने के लिए धनराशि को मंजूरी दी गई है.

UP News: लोकसभा चुनाव खत्म होने और आचार संहिता के खत्म होने के बाद योगी कैबिनेट की मंगलवार को पहली बैठक हुई. इस बैठक में 41 प्रस्ताव पर मुहर लगी है. इस बैठक में कुल 42 प्रस्ताव रखे गए थे, जिसमें से 41 प्रस्ताव पास हुए हैं. इसमें सबसे खास प्रस्ताव ट्रांसफर पॉलिसी पर मुहर लगने का है क्योंकि ट्रांसफर को इच्छुक लोग इस प्रस्ताव का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब राज्य में 30 जून तक तबादले हो सकेंगे. इस पॉलिसी के आने के बाद अब राज्य कर्मचारियों को ट्रांसफर शुरू हो जाएंगे .

कैबिनेट बैठक में मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य नहीं पहुंचे. 3 दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा बुलाई गई मंत्रियों की बैठक में भी केशव मौर्य नहीं शामिल हुए थे. जानकारी के मुताबिक केशव मौर्य अभी दिल्ली में हैं.  आज की कैबिनेट बैठक में उनके ना शामिल होने का क्या कारण रहा इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है.

Weather Update: गोरखपुर में 4 दिनों तक भीषण गर्मी का अनुमान, हीटवेव का अलर्ट, सावधानी बरतने की सलाह

इन मुख्य प्रस्ताव पर लगी मुहर
बरेली में फ्युचर यूनिवर्सिटी और गाजियाबाद में एचआरआईटी यूनिवर्सिटी को मंजूरी दी गई. हुडको से 1000 करोड़ के लिए गए लोन की गारंटी अब सरकार लेगी, प्रस्ताव को मंजूरी दी. ओबरा में लग रहे दो पावर प्लांट की लागत बढ़ने को मंजूरी दी, पहले 11,705 करोड़ रुपए लागत थी, अब 13005 करोड़ रुपए लागत हो गई है.

बलिया के रसड़ा में ट्रांसमिशन सबस्टेशन की लागत 537 करोड़ लागत करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है. नोएडा में जेवर एयरपोर्ट बनाने के लिए ली गई किसानों की जमीन का मुआवजा देने के लिए धनराशि को मंजूरी दी गई है. लखीमपुर में हवाई अड्डा बनाया जाएगा, इस प्रस्ताव को दी मंजूरी. आईआईटी कानपुर में अब मेडिकल रिसर्च सेंटर बनेगा, 500 बेड का सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल बनाने को मंजूरी दी है.

राज्य विश्वविद्यालय से राज्य शब्द हटाने का प्रस्ताव भी पास हुआ है. दो निजी विश्वविद्यालय को लेटर ऑफ इंटेंट देने का प्रस्ताव पास हुआ. महाकुंभ 2025 की तैयारियों के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ है. 32 हेक्टयर से बढ़ा कर 40 हेक्टर में मेला लगेगा. महाकुंभ में घाटों का बढ़ाया दायरा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget