एक्सप्लोरर

UP ByPolls Bjp Candidate List: यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की कैंडिडेट्स की लिस्ट, जानें- किसे कहां से मिला टिकट

UP की 9 सीटों पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 7 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. यहां पढ़ें किसे कहां से टिकट मिला है.

UP By Election BJP Candidates List: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 7 सीटों - करहल, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने करहल सीट से अनुजेश यादव, कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, मझवां से सुषस्मिता मौर्य- कटेहरी से धर्म राज निषाद, खैर से सुरेंद्र दिलेर और मीरापुर से प्रत्याशियों का ऐलान किया है. फूलपुर से दीपक पटेल, गाजियाबाद से संजीव शर्मा को टिकट मिला है. हालांकि सीसामऊ (कानपुर) सीट से अभी तक बीजेपी ने कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है.

कटेहरी और मझवां के प्रत्याशी कौन हैं?
कटेहरी से धर्मराज निषाद मूल रूप से बसपाई हैं. 3 बार बसपा से विधायक और बसपा सरकार में मंत्री भी रहे. 2022 से पहले बीजेपी में आए.चुनाव लड़े और हार गए. बीजेपी ने इन्हें फिर मौका दिया है. मझवां से सुष्मिता मौर्य, बीजेपी से विधायक रहीं हैं. वर्ष 2022 में सीट निषाद पार्टी को दे दी गई थी.इस बार मझवां से बीजेपी अपनी पार्टी की पूर्व विधायक को लड़ा रहीं हैं. अलीगढ़ की खैर सीट से सुरेंद्र दिलेर,पूर्व बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर के बेटे हैं. फूलपुर से दीपक पटेल पूर्व बीजेपी सांसद केसरी देवी पटेल के बेटे हैं. वहीं कुंदरकी से रामवीर ठाकुर बीजेपी के कार्यकर्ता हैं. वे बीजेपी से चुनाव लड़ चुके हैं पर जीते नहीं थे.

सपा के गढ़ करहल में बीजेपी ने चला बड़ा दांव, अखिलेश यादव के बहनोई को बनाया उम्मीदवार

बीजेपी के टिकट ऐलान पर किसने क्या कहा?
मझवां से बीजेपी प्रत्याशी के ऐलान पर बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि एनडीए एकजुट है. हमारे यहां कोई विवाद नहीं है जो कि पब्लिक फोरम पर जाए.हरियाणा में कांग्रेस ने सपा को हैसियत दिखाई. अखिलेश यादव महाराष्ट्र में कांग्रेस पर दबाव बना रहे हैं. दबाव की राजनीति इंडिया अलायंस में हो रहा है. बीजेपी ने सात कैंडिडेट घोषित किए हैं. दो अन्य सीटें हैं जिस पर कुछ देर में नाम स्पष्ट हो जाएंगे.

बीजेपी प्रवक्ता ने अपने बयान के जरिए यह संदेश दिया कि बीजेपी अन्य दो सीटों पर भी अपने ही उम्मीदवार उतारेगी. यूपी बीजेपी की लिस्ट के ऐलान पर सपा प्रवक्ता सीए प्रदीप भाटी ने कहा कि जिन सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उसमें से 5 सीटों पर हमने जीती थी. हमारी कांग्रेस से लंबे समय से बात चल रही है.

बीते कुछ दिनोें में बीजेपी के सहयोगी दल निषाद पार्टी ने कई मौकों पर मझवां और कटेहरी सीट मांगी थी. बीजेपी हाईकमान से भी उन्होंने बात की थी. 

यूपी में कम हो जाएगा कांग्रेस का एक सांसद? PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: यूट्यूब से वीडियो देखकर मशाल बना रहा था बच्चा, आग की लपटों में बुरी तरह झुलसा
महोबा: यूट्यूब से वीडियो देखकर मशाल बना रहा था बच्चा, आग की लपटों में बुरी तरह झुलसा
राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से वीडियो कॉल पर की बात, दिया न्याय का भरोसा
राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से वीडियो कॉल पर की बात, दिया न्याय का भरोसा
'चाहे एनकाउंटर करवा दें लेकिन...', PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बढ़ते विवाद पर बोले अजय राय
'चाहे एनकाउंटर करवा दें लेकिन...', PM मोदी पर टिप्पणी के बाद बढ़ते विवाद पर बोले अजय राय
योगी सरकार के नए-नवेले मंत्री सुरेंद्र दिलेर का तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन, इगलास SDM का भी यही हाल
योगी सरकार के नए-नवेले मंत्री सुरेंद्र दिलेर का तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन, इगलास SDM का भी यही हाल

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल 2.0 लाने पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
डिलिमिटेशन बिल 2.0 पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget