एक्सप्लोरर

सपा के गढ़ करहल में बीजेपी ने चला बड़ा दांव, अखिलेश यादव के बहनोई को बनाया उम्मीदवार

Karhal Bypoll 2024: करहल विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी की सबसे मजबूत किला मानी जाती है. ये सीट अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद ख़ाली हुई है जिसके बाद इस पर उपचुनाव हो रहा है.

Karhal Bypoll 2024: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी उपचुनाव के लिए सात प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने करहल सीट पर बड़ा दांव चला है. इस सीट पर पार्टी ने अनुजेश यादव को उम्मीदवार बनाया है. दिलचस्प बात ये हैं कि अनुजेश यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बहनोई हैं. ऐसे में इस सीट पर चुनावी लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है. 

करहल विधानसभा सीट पर यादव वोटर निर्णायक भूमिका में है ऐसे में बीजेपी ने भी सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए यादव प्रत्याशी पर ही दांव चलते हुए अनुजेश यादव को टिकट दिया है. बड़ी बात ये है कि अनुजेश सपा सांसद और अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव के बहनोई है. वहीं अखिलेश यादव ने इस सीट से भतीजे तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है. 

सपा का गढ़ में दिलचस्प हुई लड़ाई
करहल विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है. 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव इस सीट से चुनाव जीते थे, लेकिन कन्नौज से सांसद बनने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद करहल सीट पर उपचुनाव हो रहा है. अनुजेश यादव के आने से इस सीट पर एक तरफ अखिलेश यादव के भतीजे होंगे तो वहीं दूसरी ओर उनके बहनोई के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा.

करहल विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी की सबसे मजबूत किला मानी जाती है. इस सीट पर आज तक भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं जीत सकी है. वहीं साल 1993 के बाद से लगातार यहां सपा चुनाव जीतती आ रही है. करहल सीट से दो बार सपा के बाबूराम यादव, चार बार सोबरन सिंह यादव और एक बार अखिलेश यादव विधायक रह चुके हैं. 

बता दें कि यूपी की नौ सीटों करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर पर उपुचनाव होना है. नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है जबकि 13 नवंबर को इन सीटों पर वोटिंग होगी. यूपी उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. 

UP ByPolls Bjp Candidate List: यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की कैंडिडेट्स की लिस्ट, जानें- किसे कहां से मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget