एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में मायावती को झटका देने की तैयारी में कांग्रेस! चुनाव से पहले बनाई रणनीति

UP Politics: कांग्रेस ने बसपा खेमे के ऐसे नेताओं को अपने पाले में लाने की रणनीति तैयार कर ली है, जो खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. ऐसे नेताओं से संपर्क कर उन्हें पार्टी में शामिल किया जाएगा.

UP Politics: यूपी में लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पार्टी के हौसले बुलंद हैं. जिसे देखते हुए कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में लग गई है. ऐसे में कांग्रेस ने अपनी नजर उन नेताओं पर टिका दी है जो बहुजन समाज पार्टी से जुड़े हैं, ताकि वो अपने सामाजिक न्याय के मुद्दे को धार दे सकें. उपचुनाव से पहले अगर कांग्रेस इस कोशिश में कामयाब होती है तो इसका फायदा समाजवादी पार्टी को हो सकता है. 

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. हालांकि कांग्रेस ने किसी भी सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है लेकिन वो लगातार सपा के साथ गठबंधन में होने का दम भर रही है. इस बीच कांग्रेस की कोशिश है कि किसी तरह से अति पिछड़े और दलित वोट बैंक में सेंध लगाई जा सके, जिससे पार्टी के वोटबैंक में इजाफा हो सके. इसी रणनीति के तहत कांग्रेस बसपा नेताओं की ओर टकटकी लगाए बैठी है. 

बसपा नेताओं पर टिकी कांग्रेस की नजर
कांग्रेस ने बसपा खेमे के ऐसे नेताओं को अपने पाले में लाने की रणनीति तैयार कर ली है. पार्टी ने सभी जिलाध्यक्षों को ऐसे नेताओं पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं जो खुद को बसपा में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. जिलाध्यक्षों के पास इसकी जिम्मेदारी होगी कि वो उनसे संपर्क करें और पार्टी में शामिल करने की कवायद करें. कांग्रेस नेता उन्हें ये बताए कि किस तरह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सामाजिक न्याय के मुद्दे को मजबूत करने में जुटे हैं और लगातार इस रणनीति पर काम कर रहे हैं. 

कांग्रेस के द्वारा इन नेताओं को ये भी बताया जाएगा कि पार्टी उनके मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठा रही है. सियासी जानकारों का कहना है कि अगर कांग्रेस यूपी उपचुनाव से पहले ऐसे कुछ नेताओं को अपने पाले में लाने में कामयाब हो पाती है तो इसका फायदा सपा को भी होगा. क्योंकि अक्सर देखा गया है कि दलित वोटर्स सपा के साथ आने में असहज महसूस करते हैं लेकिन, लोकसभा चुनाव में दलितों ने बड़ी संख्या में कांग्रेस के पक्ष में वोट किया था. 

जाहिर है कांग्रेस की इस रणनीति का फायदा सपा को उपचुनाव में हो सकता है. क्योंकि कांग्रेस ने भले ही इस चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारा लेकिन, वो खुलकर सपा का समर्थन कर रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि जल्द ही अलग-अलग दलों के कई नेताओं को कांग्रेस में शामिल किया जाएगा. उपचुनाव से पहले भी कुछ नेता उनके पाले में आ सकते हैं. 

नवंबर महीने में भी सर्दी गायब, तराई वाले इलाकों में दिखा कोहरा, जानें- कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड?  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...
सपा ने फिर इकट्ठा किया चंदा, संसद परिसर में चढ़ावा चोरी के विरोध में प्रदर्शन
सपा ने फिर इकट्ठा किया चंदा, संसद परिसर में चढ़ावा चोरी के विरोध में प्रदर्शन
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget